{"_id":"6041956cbc02b20b142e6118","slug":"america-continue-support-direct-dialogue-on-kashmir-and-other-issues-between-india-and-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद को लेकर समर्थन जारी - अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद को लेकर समर्थन जारी - अमेरिका
Fri, 05 Mar 2021 07:50 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 05 Mar 2021 07:50 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस
- फोटो : ANI
अमेरिका ने एक बार और कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत का समर्थन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हम उन आतंकवादियों की निंदा करते हैं, जो नियंत्रण रेखा को पार कर घुसपैठ करते हैं। अमेरिका ने सभी पक्षों से एलओसी पर तनाव घटाते हुए 2003 के संघर्ष विराम समझौते की प्रतिबद्धताओं का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
We condemn terrorists who seek to infiltrate across the Line of Control. We continue to support direct dialogue between India & Pakistan on Kashmir & other areas of concern: US State Department Spokesperson Ned Price pic.twitter.com/4KIloL6BrC
— ANI (@ANI) March 5, 2021विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने आगे कहा कि अमेरिका कश्मीर और दूसरे विवादित मुद्दों पर भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद का समर्थन जारी रखता है। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘‘हम जम्मू कश्मीर में घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहे हैं। क्षेत्र को लेकर हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम सभी पक्षों से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तनाव घटाने के लिए 2003 के संघर्ष विराम समझौते का पालन करने का आह्वान करते हैं।’’
विज्ञापन
एक सवाल पर प्राइस ने कहा कि नियंत्रण रेखा के जरिए आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयासों की हम निंदा करते हैं। इसका किसी भी प्रकार समर्थन नहीं किया जा सकता। हम चाहते हैं कि कश्मीर और अन्य मामलो में भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता जारी रहे। प्राइस से एक सवाल पूछा गया था कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत और पाकिस्तान द्वारा घोषित संघर्ष विराम को बहाल रखने के लिए क्या प्रयास करेंगे।