{"_id":"60d935bce3ff345c1c78d8c5","slug":"america-considering-lifting-sanctions-on-key-leaders-of-iran","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: ईरान के प्रमुख नेताओं से प्रतिबंध हटाने पर विचार ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: ईरान के प्रमुख नेताओं से प्रतिबंध हटाने पर विचार
Mon, 28 Jun 2021 08:06 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 28 Jun 2021 08:06 AM IST
सार
- सूत्रों के अनुसार आपसी बातचीत और परमाणु मुद्दे पर ईरान के रुख को देखकर प्रतिबंधों पर निर्णय लिया जाएगा। ईरान में कुछ ही समय और राष्ट्रपति रहने वाले रूहानी के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद वाइज ने प्रेस को बयान दिया कि कई नेताओं से प्रतिबंध हटाने पर अमेरिका पहले से राजी है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खमनेई सहित अन्य प्रमुख नेता पर लगाए प्रतिबंध हटाने पर विचार कर रहा है। यह कदम 2015 के परमाणु समझौते पर फिर से बातचीत शुरू करने के लिए उठाया गया जा सकता है। जून 2019 में अमेरिकी ड्रोन को ईरानी सेना द्वारा मार गिराने के बाद पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने इन नेताओं के अमेरिका आने व कंपनियों से वित्तीय लेनदेन पर प्रतिबंध लगाए थे।
विज्ञापन
2015 का परमाणु समझौता पुनर्जीवित करने पर बातचीत के उद्देश्य से कदम उठा सकता है बाइडन प्रशासन
सूत्रों के अनुसार आपसी बातचीत और परमाणु मुद्दे पर ईरान के रुख को देखकर प्रतिबंधों पर निर्णय लिया जाएगा। ईरान में कुछ ही समय और राष्ट्रपति रहने वाले रूहानी के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद वाइज ने प्रेस को बयान दिया कि कई नेताओं से प्रतिबंध हटाने पर अमेरिका पहले से राजी है। इसका अमेरिकी अधिकारियों ने खंडन किया, लेकिन कहा कि इस पर विचार करने के लिए सभी दरवाजे खुले हैं।
विज्ञापन
वहीं जॉन हापकिंस विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में प्रोफेसर वली नासर के अनुसार प्रतिबंध हटाने की मांग ईरान की ओर से आने की संभावना है, अमेरिका भी विचार जरूर करेगा।
विज्ञापन