{"_id":"5ddcb55e8ebc3e54e3791d1b","slug":"america-chinese-woman-enters-illegally-in-trump-mar-a-lago-club-court-heard-eight-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के ‘मार-ए-लागो क्लब’ में गैरकानूनी तरीके से घुसी चीनी महिला, कोर्ट ने सुनाई आठ महीने की कैद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप के ‘मार-ए-लागो क्लब’ में गैरकानूनी तरीके से घुसी चीनी महिला, कोर्ट ने सुनाई आठ महीने की कैद
Tue, 26 Nov 2019 01:18 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘मार-ए-लागो क्लब’ में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने और खुफिया एजेंटों से झूठ बोलने के आरोप में एक चीनी महिला को आठ महीने के कैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
न्यायाधीश रॉय अल्टमैन ने सोमवार को अपने आदेश में कहा कि 33 वर्षीय यूजींग झांग को सजा पूरी करने के बाद प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा। वह 30 मार्च से जेल में है इसलिए अब उसे केवल एक सप्ताह और जेल में बिताना है। अल्टमैन ने कहा कि सरकारी सम्पत्ति में गैरकानूनी तरीके से दाखिल होना गंभीर अपराध है, विशेषकर जब वहां राष्ट्रपति रह रहे हों।
विज्ञापन
सहायक अमेरिकी अटॉर्नी रोलैंडो गार्सिया ने झांग को 18 महीने की सजा देने की दलील दी थी, क्योंकि उसने ‘मार-ए-लागो क्लब’ में दाखिल होने के लिए खुफिया एजेंटों समेत क्लब की रिसेप्शनिस्ट और टैक्सी चालक सहित सबसे झूठ बोला था।
विज्ञापन