फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America China conflict, Donald Trump called Coronavirus a Chinese Vieus

अमेरिका और चीन के बीच जुबानी जंग, डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना को कहा 'चीनी वायरस'

Wed, 18 Mar 2020 12:58 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 18 Mar 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
America China conflict, Donald Trump called Coronavirus a Chinese Vieus
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस से एक तरफ पूरी दुनिया जूझ रही है। वहीं, अमेरिका और चीन के बीच कोरोना पर जुबानी जंग छिड़ गई है। कोरोना कहां से फैला और इसका जिम्मेदार कौन है? जैसे आरोप-प्रत्यारोप में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कूद पड़े हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कोरोना को ‘चीनी वायरस’ बताया तो चीन ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

विज्ञापन


ट्रंप ने सोमवार को भी ट्वीट कर ‘कोविड-19’ को ‘चीनी वायरस’ कहा था। चीन के विरोध के बावजूद ट्रंप इसे चीनी वायरस कह रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने फिर इसे ‘चीनी वायरस’ कहा। इस पर चीनी विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी कि अमेरिका चीन को गाली देने से पहले अपने काम पर ध्यान दे। कोरोना का पहला मामला भले वुहान में आया था, लेकिन चीनी विदेश मंत्रालय ने इसका ठीकरा अमेरिका पर फोड़ने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिन ने कोरोना के लिए सीधे अमेरिकी सेना को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने इसे साजिश करार देते हुए कहा था, अमेरिकी सेना इस वायरस को उसके क्षेत्र में लाई थी। तब अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि चीन गलत जानकारी न फैलाए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी वायरस को किसी खास समूह या क्षेत्र से जोड़ने को गलत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन की नागरिकों को विदेश न जाने की सलाह

चीन ने अपने नागरिकों को मंगलवार को सलाह जारी की कि वे अमेरिका समेत उन सभी देशों की यात्रा न करें, जहां कोरोना वायरस को लेकर हाई अलर्ट है। चीनी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि परस्पर संक्रमण की संभावना वाले देशों का मूल्यांकन करने के बाद ही विदेश यात्रा के लिए कार्यक्रम बनाएं। उच्च जोखिम वाले देशों में इटली, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, अमेरिका, स्विटजरलैंड, ब्रिटेन, नीदरलैंड, स्वीडन, नार्वे, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ईरान और कोरिया शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed