{"_id":"609ec90c10d92817956a4a71","slug":"america-and-australia-want-to-work-more-on-quad-cooperation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूत होंगे रिश्ते: क्वाड सहयोग पर और काम करना चाहते हैं अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मजबूत होंगे रिश्ते: क्वाड सहयोग पर और काम करना चाहते हैं अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया
Sat, 15 May 2021 12:31 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 15 May 2021 12:31 AM IST
सार
- ब्लिंकेन बोले- चीनी दबाव के मामले में ऑस्ट्रेलिया को हम अकेला नहीं छोड़ेंगे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के राजनयिकों ने चीन पर चर्चा करने के बाद कहा कि दोनों देश क्वाड सहयोग के जरिए और अधिक काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकेन ने यहां आईं ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मॉरिस पायने के साथ एक संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा, मुक्त व खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र की साझा सोच को आगे बढ़ाने की खातिर हम भारत और जापान के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
ब्लिंकेन ने कहा, हम बड़ी और जटिल चुनौतियों से निपट रहे हैं। इनमें पूर्व और दक्षिण चीन सागर में अंतरराष्ट्रीय नियम का पालन सुनिश्चित करना और कोविड-19 रोधी टीकों की दुनियाभर में सुरक्षित एवं प्रभावी पहुंच बनाना शामिल है।
विज्ञापन
उन्होंने भारत, जापान व ऑस्ट्रेलिया के साथ राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा मार्च में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन को गौरव का विषय बताते हुए कहा कि हम आगामी महीनों और वर्षों में अपने सहयोगियों के सहयोग से और अधिक काम करने के लिए उत्साहित हैं।
पायने ने कहा कि हमने ऑस्ट्रेलिया के चीन के साथ रिश्तों पर बातचीत की। उन्होंने कहा, हम चीन से रचनात्मक संबंध चाहते हैं और फिर से संवाद शुरू करने को तैयार हैं। इस बीच, ब्लिंकेन ने कहा, अमेरिका निश्चित ही ऑस्ट्रेलिया को अकेला नहीं छोड़ेगा, खासतौर से चीन की ओर से आर्थिक दबाव के मामले में।