फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Ambassador Taranjit Singh Shandu says sharing of knowledge and information is part of India US relations

अमेरिका: राजदूत तरनजीत सिंह ने कहा- ज्ञान-सूचनाओं का आदान-प्रदान करना भारत-अमेरिकी रिश्तों का हिस्सा

Sun, 22 Aug 2021 02:20 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 22 Aug 2021 02:20 AM IST
सार

  • तरनजीत सिंह संधू ने 10 अमेरिकी विश्वविद्यालयों के अध्यक्षों से संवाद में भारत-अमेरिकी साझेदारी पर की बातचीत
  • प्रधानमंत्री और शिक्षामंत्री दोनों हमारे दोनों देशों के बीच ज्ञान साझेदारी को और मजबूत करने के हैं इच्छुक

विज्ञापन
America: Ambassador Taranjit Singh Shandu says sharing of knowledge and information is part of India US relations
तरणजीत सिंह संधू - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने अमेरिका के कुछ शीर्ष विश्वविद्यालयों के प्रमुखों के साथ बातचीत की और कहा कि साझा मूल्यों वाले लोकतंत्रों के रूप में, ज्ञान और सूचनाओं का खुला आदान-प्रदान भारत-अमेरिकी रिश्तों का अभिन्न हिस्सा है। संधू ने 10 अमेरिकी विश्वविद्यालयों के अध्यक्षों से संवाद में भारत-अमेरिकी साझेदारी के स्तंभ शिक्षा और प्रौद्योगिकी की मजबूती को सराहा।

विज्ञापन


यहां अमेरिकी दूतावास में हुए कार्यक्रम में कुछ अध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए जबकि कुछ ने डिजिटल तरीके से भाग लिया। उन्होंने कहा, हमारे रिश्तों के रणनीतिक स्तंभ को मजबूत करने के लिए प्रौद्योगिकी को मजबूत करना और नवोन्मेष साझेदारी भी अहम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री और शिक्षामंत्री दोनों हमारे दोनों देशों के बीच ज्ञान साझेदारी को और मजबूत करने के इच्छुक हैं। बैठक में स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क, बफेलो के सतीश के त्रिपाठी, प्रदीप खोसला (कैलिफोर्निया विवि), माइकल राव (वर्जीनिया कॉमनवेल्थ विवि), प्रो. कुंबले सुब्बास्वामी (मैसाचुसेट्स विवि), आशीष वैद्य (नदर्न केंटुकी विवि) आदि मौजूद रहे। वर्तमान में विभिन्न विश्वविद्यालयों के 16 अध्यक्ष भारतीय मूल के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed