फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Alexa told a 10 year old girl, show it by touching the power plug

तकनीक के उपयोग में खतरा: एलेक्सा ने बच्ची से कहा- बिजली का प्लग छूकर दिखाओ

Thu, 30 Dec 2021 06:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 30 Dec 2021 06:42 AM IST
सार

अमेजन एलेक्सा वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में भारत सहित दुनिया भर में लोकप्रिय है।  अमेजन की एलेक्सा ने 10 साल की एक बच्ची को चालू प्लग और इस पर लगी फोन चार्जर के बीच के हिस्से को धातु के सिक्के से छूने की घातक चुनौती दे डाली। आशंका है कि बड़े लोगों की अनुपस्थिति में ऐसे घातक चैलेंज देखकर एलेक्सा बच्चों का जीवन खतरे में डाल सकती है।

विज्ञापन
America: Alexa told a 10 year old girl, show it by touching the power plug
Amazon Alexa - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेजन की एलेक्सा ने 10 साल की एक बच्ची को चालू प्लग और इस पर लगी फोन चार्जर के बीच के हिस्से को धातु के सिक्के से छूने की घातक चुनौती दे डाली। उसने यह चुनौती 2020 में एक टिक-टॉक चैलेंज में से छांटकर पेश की। आशंका है कि बड़े लोगों की अनुपस्थिति में ऐसे घातक चैलेंज देखकर एलेक्सा बच्चों का जीवन खतरे में डाल सकती है। अमेजन ने दावा किया कि उसने खामी दूर कर ली है।

विज्ञापन


वर्चुअल असिस्टेंट के खतरे भी आ रहे सामने 
अमेजन एलेक्सा वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में भारत सहित दुनिया भर में लोकप्रिय है। इसका उपयोग स्पीकर के जरिए होता है। बच्ची की मां क्रिस्टीन लिवडल ने सोशल मीडिया पर बताया कि बाहर मौसम खराब था तो वह घर में ही खेल-कूद कर रहे थे। एक पाव पर जूता रखने व रेंगकर चलने जैसी चुनौतियां एक-दूसरे को दे रहे थे।
विज्ञापन


अचानक एलेक्सा ने यह खतरनाक चुनौती दी। उसने इसे इंटरनेट से तलाशा। क्रिस्टीन के अनुसार, प्लग में सिक्का डालने पर बच्चे को करंट लगने या घर में भी जलने से जैसे खतरे हैं। उन्होंने तत्काल एलेक्सा से ऐसी घातक चुनौती न देने के लिए कहा। अमेजन ने एलेक्सा के इस अजीब व्यवहार को स्वीकार किया और सफाई दी कि उन्होंने खामी दूर कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावक साथ नहीं तो तकनीक के उपयोग में खतरा
क्रिस्टीन ने बताया कि उनकी 10 साल की बेटी इतनी समझदार है कि वह चालू प्लग में सिक्का नहीं डाली। हालांकि, कई यूजर्स ने माना कि अगर वे बच्चों के साथ नहीं हैं तो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित इस तकनीक का उपयोग खतरनाक हो सकता है।


ऐसी-ऐसी स्थितियां

  • एक यूजर स्टीवन वेबस्टर ने बताया कि उन्होंने अपने 7 साल के बच्चे को एलेक्सा उपयोग करने दिया। बच्चे ने सैंटा क्लॉस के बारे में पूछा तो एलेक्सा ने है इसे कपोल-कल्पित बताकर उसके बचपन का सारा मजा बिगाड़ दिया।
  • एक ने मिर्गी पर गूगल से जानकारी लेनी चाही तो उसे कई घातक जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed