फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amazon's cloud business in Bahrain damaged in Iran strike

पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव: बहरीन में अमेजन के डाटा सेंटर पर बरसीं ईरानी मिसाइलें, बैंकिंग सिस्टम ठप

Wed, 01 Apr 2026 09:20 PM IST
Rahul Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rahul Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 09:20 PM IST
सार

ईरान ने बहरीन की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बटेलको के मुख्यालय पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया है। इसी बिल्डिंग में अमेरिकी टेक दिग्गज अमेजन का डेटा सेंटर मौजूद था। इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में बैंकिंग और एयरलाइन जैसी डिजिटल सेवाएं चरमरा गई हैं।
 

विज्ञापन
Amazon's cloud business in Bahrain damaged in Iran strike
अमेजन - फोटो : Adobestock

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान ने बहरीन की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बटेलको के मुख्यालय पर ड्रोन और मिसाइल से हमला कर दिया है। पहली नजर में यह हमला किसी टेलीकॉम कंपनी पर लग सकता है, लेकिन इसकी इनसाइड स्टोरी बेहद चौंकाने वाली है। दरअसल, इसी बिल्डिंग से दुनिया की सबसे बड़ी क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी 'अमेजन वेब सर्विसेज' (एडब्ल्यूएस) का पूरा सिस्टम ऑपरेट हो रहा था।

विज्ञापन


पहली बार किसी अमेरिकी टेक कंपनी पर ईरान ने किया हमला
यह इतिहास में पहली बार है जब ईरान ने सीधे तौर पर किसी अमेरिकी टेक कंपनी के फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, डाटा सेंटर को निशाना बनाया है। इस हमले के बाद बहरीन और उसके आस-पास के देशों में अफरा-तफरी का माहौल है। अमेजन के सर्वर डाउन होने की वजह से कई बड़े कॉर्पोरेट नेटवर्क, स्थानीय बैंकिंग सिस्टम और एयरलाइन रिजर्वेशन सिस्टम अचानक ठप पड़ गए हैं।
विज्ञापन


बहरीन के गृह मंत्रालय ने की पुष्टि
बहरीन के गृह मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि देश की 'सिविल डिफेंस' टीमें मौके पर आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों को देखते हुए सरकार ने अभी तक कंपनी के नाम, इसमें हुए नुकसान या किसी के हताहत होने का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Aviation: इंडिगो ने फिर किराये में ईंधन सरचार्ज बढ़ाने का किया एलान, जानें यात्रियों की जेब पर क्या होगा असर


आईआरजीसी ने दी थी चेतावनी
हाल ही में ईरान की 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' ने खुलेआम चेतावनी दी थी कि वे अमेरिका और इस्राइल से जारी जंग के बीच अब अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाएंगे। ईरान ने कहा था कि वह इस क्षेत्र में काम कर रही उन सभी कंपनियों को निशाना बना सकता है जिनके तार अमेरिका से जुड़े हैं। ईरान ने बाकायदा माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और एपल जैसी दिग्गज कंपनियों का नाम लेकर उन्हें आगाह किया था।

अमेजन ने क्या कहा? 
पश्चिम एशिया संकट के बाद अमेजन एक्टिव मोड में आ गया है। कंपनी ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह अपने क्लाउड ट्रैफिक को दूसरे सुरक्षित देशों के डाटा सेंटर्स में शिफ्ट करने में जुटी है। अमेजन की क्लाउड विंग 'अमेजन वेब सर्विसेज' ने खुद माना है कि इस युद्ध के चलते बहरीन में उनके ऑपरेशंस बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

हालांकि, इस हमले ने यह साबित कर दिया है कि भविष्य की जंग अब सिर्फ जमीनी सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल दुनिया भी इसकी सीधी जद में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed