{"_id":"5ca82badbdec224b9d4f7204","slug":"amazon-ceo-jeff-bezos-s-girlfriend-lauren-sanchez-asked-for-divorce-from-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की प्रेमिका लॉरेन सांचेज ने अपने पति से मांगा तलाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की प्रेमिका लॉरेन सांचेज ने अपने पति से मांगा तलाक
Sat, 06 Apr 2019 10:02 AM IST
आसिम खान
भाषा, लॉस एंजिलिस
भाषा, लॉस एंजिलिस
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 06 Apr 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस का तलाक हो जाने के बाद उनकी प्रेमिका एवं टीवी प्रस्तोता लॉरेन सांचेज ने भी तलाक के लिए अर्जी डाल दी है। सांचेज और उनके पति पैट्रिक व्हाइटसेल ने शुक्रवार को तलाक के लिए दस्तावेज जमा किए। सांचेज और व्हाइटसेल का वैवाहिक बंधन 14 वर्ष पुराना है।
विज्ञापन
बता दें कि बेजोस और उनकी पूर्व पत्नी मैकेंजी ने बृहस्पतिवार को तलाक ले लिया था। बेजोस और मैकेंजी 25 साल वैवाहिक बंधन में रहे। बेजोस से तलाक के बाद मैकेंजी दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला बन गई हैं। यह अभी तक का सबसे महंगी तलाक प्रक्रिया है। मैकेंजी को इस प्रक्रिया के बाद 2.52 लाख करोड़ रुपये के शेयर मिले हैं।
विज्ञापन
हालांकि इस प्रक्रिया के बाद भी जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहेंगे। मैकेंजी को कंपनी में चार फीसदी हिस्सेदारी देने के बाद भी जेफ की कुल नेटवर्थ 114 अरब डॉलर (7.87 लाख करोड़ रुपये) है।
विज्ञापन
हालांकि तलाक समझौता हो जाने के बाद भी मैकेंजी के पास कंपनी के 25 फीसदी शेयर रहेंगे। संयुक्त शेयर में 75 फीसदी हिस्सा जेफ के पास रहेगा। इसके साथ ही जेफ के पास मैकेंजी के शेयरों के आधार पर वोटिंग राइट्स भी मिल गए हैं।