अलविंदा प्रिंस फिलिप: महारानी के पति को 41 तोपों की सलामी, वेस्टमिंस्टर एबे पर 99 बार बजाई गई घंटियां
- प्रिंस फिलिप भले ब्रिटेन के राजा नहीं कहलाए, लेकिन था पूरा सम्मान
- दिवंगत प्रिंस का विंडसर कैसल में होगा अंतिम संस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दिवंगत पति प्रिंस फिलिप को शनिवार को 41 तोपों की सलामी दी गई। वेस्टमिंस्टर एबे पर 60-60 सेकंड के लिए 99 बार घंटियां बजाई गईंं। प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 17 अप्रैल को लंदन के विंडसर कैसल में किया जाएगा।
कई स्थानों पर दी गई सलामी
प्रिंस फिलिप के सम्मान में ब्रिटिश सेना ने कई स्थानों पर तोपों से फायर किए। ड्यूक ऑफ एडिनबरा को रॉयल नेवी के युद्ध पोतों ने समुद्र में भी सलामी दी। यह सिलसिला शनिवार दोपहर 12 बजे से लंदन, एडिनबरा, कार्डिफ़ और बेल्फास्ट से शुरू हुआ और रॉयल नेवी के पोतों से भी उन्हें 41 तोपों की सलामी दी गई। इसका प्रसारण टेलीविजन और इंटरनेट पर किया गया।
17 अप्रैल तक झुका रहेगा ध्वज
दिवंगत प्रिंस के सम्मान में ब्रिटेन की सभी सरकारी इमारतों पर देश का राष्ट्र ध्वज 17 अप्रैल को अंतिम संस्कार के दिन सुबह आठ बजे तक झुका रहेगा।
74 साल महारानी की परछाई बने रहे
प्रिंस फिलिप ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति के रूप में ज्यादा लोकप्रिय रहे। वे करीब 74 साल तक महारानी की परछाई बने रहे।
नहीं मिल पाया राजा का दर्जा
ब्रिटेन के शाही परिवार का उत्तराधिकार महारानी को ही मिलता है। प्रिंस फिलिप भी राजकुमार थे, उन्हें राजा का दर्जा कभी नहीं मिला। उनके सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स को राजगद्दी विरासत में मिली, लेकिन उन्हें कभी राजा की उपाधि भी नहीं मिली। यह उपाधि सिर्फ उन्हीं पुरुषों को मिलती है, जिनका सीधा संबंध राजपरिवार से होता है। प्रिंस फिलिप ग्रीस मूल के थे। वे वहां से ब्रिटेन आए थे।
चार बच्चे हैं महारानी व प्रिंस के
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय व प्रिंस फिलिप के चार बच्चे हैं। सबसे बड़े 72 साल के प्रिंस चार्ल्स, 71 के प्रिंस एंड्रयू, 70 साल की प्रिंसेस ऐन, और 57 के प्रिंस एडवर्ड हैं। दिवंगत प्रिंस सौभाग्यशाली थे, जिन्होंने अपने आठ पोते-पोतियों और 10 परपोते व परपोतियों को गोद में खिलाया और भरापूरा शाही परिवार छोड़ कर दुनिया से अलविदा हुए।