{"_id":"5ce8ec8abdec22074a6aecff","slug":"allen-musk-owned-company-spacex-launched-60-internet-satellites","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेस एक्स ने 60 सेटेलाइट किए लांच, कम दरों पर इंटरनेट सर्विस देने का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्पेस एक्स ने 60 सेटेलाइट किए लांच, कम दरों पर इंटरनेट सर्विस देने का दावा
Sat, 25 May 2019 12:49 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 25 May 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
एलन मस्क की स्वामित्व वाली कंपनी स्पेस एक्स ने 60 इंटरनेट सेटेलाइट लांच किए हैं। ये सेटेलाइट्स गुरूवार को लांच किए गए। ये सेटेलाइट स्पेस एक्स की स्टार लिंक योजना का हिस्सा हैं जिन्हें फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए भेजा गया।
विज्ञापन
स्पेस एक्स इन सेटेलाइट्स के जरिए इंटरनेट सर्विस मुहैया कराएगी। एलन मस्क के अनुसार इस पूरी योजना में करीब 70 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। छोटे स्तर पर इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए कम से कम 400 सेटेलाइट की आवश्यक्ता पड़ेगी।
विज्ञापन
मस्क ने बताया कि जल्दी ही स्पेस एक्स के सैटेलाइट की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा होगी। पृथ्वी की निचली कक्षा (एलईओ) में सेटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस शुरू करने की योजना पर स्पेस एक्स के अलावा अन्य कंपनियां भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन