फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Alleged mastermind of the Pahalgam terror attack appeared in public at the rally in Pakistan

Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड रैली में सार्वजनिक रूप आया नजर, हाफिज सईद का बेटा भी था साथ

Thu, 29 May 2025 01:13 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 29 May 2025 01:13 PM IST
सार

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का कथित मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) कमांडर सैफुल्ला कसूरी बुधवार को पाकिस्तान में सार्वजनिक रूप से नजर आया। उसके साथ हाफिज सईद का बेटा भी दिखा। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Alleged mastermind of the Pahalgam terror attack appeared in public at the rally in Pakistan
सैफुल्ला कसूरी - फोटो : Social Media

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का कथित मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) कमांडर सैफुल्ला कसूरी बुधवार को पाकिस्तान में सार्वजनिक रूप से नजर आया। उसने एक राजनीतिक रैली में नेताओं और दूसरे वांछित आतंकवादियों के साथ मंच साझा किया।
विज्ञापन


पाकिस्तान के परमाणु परीक्षणों की वार्षिक स्मृति यौम-ए-तकबीर के मौके पर पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) की ओर से आयोजित इस रैली में भड़काऊ भाषण दिए गए और भारत विरोधी नारे लगाए गए। इस रैली में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का बेटा और भारत की ओर से घोषित आतंकवादी तल्हा सईद भी शामिल था।
विज्ञापन


कसूरी ने पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब प्रांत के कसूर में आयोजित रैली में कहा, ‘‘मुझे पहलगाम आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड बताया गया, अब मेरा नाम पूरी दुनिया में मशहूर है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा माना जाता है कि कसूरी ने पहलगाम के बैसरन में हुए क्रूर हमले का संचालन किया किया था। इस घटना में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन के द रेजिस्टेंस फ्रंट के आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनमें ज्यादातर हिंदू पुरुष थे।


भीड़ के सामने बोलते हुए, कसूरी-जिसे खालिद के नाम से भी जाना जाता है-ने इलाहाबाद में “मुदस्सिर शहीद” के नाम पर एक केंद्र, सड़क और अस्पताल बनाने की योजना की भी घोषणा की। खुफिया सूत्रों के अनुसार, मुदस्सिर अहमद पहलगाम नरसंहार के बाद भारत के जवाबी कदम ऑपरेशन सिंदूर  में मारे गए कई हाई-प्रोफाइल आतंकवादी गुर्गों में से एक था।

रैली में भारत की सबसे अधिक वांछित आतंकवादियों की सूची में 32वें नंबर पर मौजूद तल्हा सईद ने भी जिहादी नारों के साथ एक उग्र भाषण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed