फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Alleged Chinese spy got close to senior British royal, met former PMs

UK: चीनी जासूस के पूर्व प्रधानमंत्रियों और शाही परिवार से संबंध? ब्रिटेन में मची खलबली

Sun, 15 Dec 2024 07:36 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 15 Dec 2024 07:36 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए चीन के एक व्यापारी के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया। इस व्यापारी के शाही परिवार को प्रिंस एंड्रयू से करीबी संबंध थे। अब यह जानकारी भी निकलकर सामने आ रही है कि वह पूर्व प्रधानमंत्रियों थेरेसा मे और डेविड कैमरन से भी मिला था। 

विज्ञापन
Alleged Chinese spy got close to senior British royal, met former PMs
जासूस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ब्रिटेन में चीन के एक कथित जासूस का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस जासूस ने कथित तौर पर प्रिंस एंड्रयू (किंग चार्ल्स तृतीय के छोटे भाई) से करीबी संबंध बनाए और बकिंघम पैलेस में प्रवेश किया। अब खुलासा हुआ है कि उसने पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और थेरेसा मे से भी मुलाकात की थी। कानूनी वजह इस व्यक्ति को सांकेतिक एच6 नाम दिया गया है। 
विज्ञापन


इस मामले की जांच कर रहे एक एक जज ने कहा था कि एच6 नामक व्यक्ति को प्रिंस एड्रयू पर अलग तरह का भरोसा था। हालांकि, कैमरन और थेरेसा ने इस मामले को लेकर कहा कि उन्हें इस शख्स के जासूसी करने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इससे पहले, प्रिंस एंड्रयू ने एक बयान में कहा था कि उन्होंने इस कथित जासूस से सभी संपर्क खत्म कर दिए हैं। 
विज्ञापन


कैमरन के करीबी सूत्रों ने 'स्काई न्यूज' को बताया, डेविड कैमरन ने एक दशक से अधिक समय तक कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और छह वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में हजारों लोगों से मुलाकात की थी। इस शख्स के बारे में हमें और कोई जानकारी नहीं है। वहीं, थेरेसा मे के प्रवक्ता ने भी कहा कि उन्हें इस शख्स के साथ की फोटो के बारे में कुछ भी याद नहीं है। फोटो कब और कहां ली गई, यह भी याद नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हफ्ते यह खुलासा हुआ कि एच6 को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे के कारण ब्रिटेन में प्रवेश से रोका गया था। एक विशेष आप्रवासन आयोग (एसआईएसी) ने जुलाई में हुई सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी कि इस व्यक्ति को 2020 में प्रिंस एंड्रयू के जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया गया था। वहां उसे एक शाही सहायक ने बताया कि वह प्रिंस एंड्रयू की ओर से चीन से आने वाले निवेशकों से मिले। एंड्रयू के प्रतिनिधि के रूप में काम करे। 

एसआईएसी के मुताबिक, एच6 को 2023 में ब्रिटेन में प्रवेश से इसलिए रोका गया था क्योंकि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा था। उस पर यह आरोप लगा था कि वह चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के लिए गोपनीय और धोखाधड़ी की गतिविधियों में था। हालांकि, एच6 ने इन आरोपों को खारिज किया और अदालत में अपील की। लेकिन अदालत ने उसकी याचिका को खारिज किया और अपना फैसला सुनाया। 
 
प्रिंस एंड्रूय के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि एंड्रूय ने इस शख्स से आधिकारिक चैनलों के जरिए मुलाकात की थी और कभी भी संवेदनशील मामलों पर चर्चा नहीं की। 


वहीं, ब्रिटेन में चीन के दूतावास ने जासूसी के आरोपों को खारिज किया। एक प्रवक्ता ने कहा, कुछ लोग हमेशा चीन के खिलाफ बेबुनिया जासूसी की कहानियां बनाने में लगे रहते हैं। उनका मकसद चीन को बदनाम करना और चीन व ब्रिटेन के अधिकारियों के बीच सामान्य व्यापार को बाधित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed