फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Alcohol drunk Americans make a purchase of rupees 3 lakh 34 thosand crores

अमेरिका में शराब के नशे में होती है 3.34 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी, महिलाएं इसमें मर्दों से आगे

Tue, 02 Apr 2019 09:35 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
Alcohol drunk Americans make a purchase of rupees 3 lakh 34 thosand crores
ऑनलाइन शॉपिंग (सांकेतिक तस्वीर)
शराब पीकर की गई करतूतों का पता नशा उतरने के बाद चलता है। अमेरिका में शराब पीकर खरीदारी करने वाले लोगों को सुबह नशा उतरने के बाद पता चलता है कि शराब पीकर उन्होंने ज्यादा ही ऑनलाइन शॉपिंग कर ली है। 
विज्ञापन


ऑनलाइन शॉपिंग पर 'द हसल' ने 2,174 शराबियों पर एक सर्वेक्षण किया। इस सर्वे के मुताबिक 79 फीसदी अमेरिकी शराब पीने के बाद कम से कम एक बार खरीदारी जरूर करते हैं। नशे में एक अमेरिकी 444 डॉलर यानी 30 हजार 600 रुपये की औसत खरीदारी कर लेता है। शराब के नशे में कई गई ऐसी बेवजह खरीदारी से अमेरिका को हर साल 3.34 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हो जाती है। 
विज्ञापन


सर्वे के अनुसार 85 फीसदी लोगों ने अमेजन के जरिए शॉपिंग की। 21 फीसदी ने ई-बे, 12 फीसदी ने ई-स्टे और 5 फीसदी लोगों ने वॉलमार्ट से शॉपिंग की। इनमें दो तिहाई से ज्यादा लोगों के मन में कपड़े और जूते खरीदने की इच्छा थी जबकि आधे से ज्यादा लोग मूवी, गेम्स और गैजेट्स की खरीदारी के इच्छुक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

20 फीसदी लोगों ने की उटपटांग खरीदारी

इनमें से 20 फीसदी लोगों ने अजीबोगरीब खरीदारी भी की। कुछ लोगों ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के कट-आउट को भी खरीदा। तो कुछ लोगों ने दर्जनभर वाइपर खरीद डाले। इस तरह की उटपटांग खरीदारी करने वालों में केवल 6 फीसदी ही ऐसे थे, जिन्हें नशा उतरने के बाद दूसरे दिन अपने खरीदे सामान पर अफसोस हुआ और बाद में उन्होंने सामान को बदलवाया। 

इस सर्वेक्षण में यह भी मालूम चला कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने नशे में ज्यादा खरीदारी की। नशे में खरीदारी की एक वजह देर रात की सेल को भी माना गया। अमेरिका में देर रात की शॉपिंग को 'पोस्ट बार' कहा जाता है। लोग पब या बार से देर रात निकलने के बाद ऑनलाइन खरीदारी में ज्यादा रुचि दिखाते हैं। 

ऑनलाइन शॉपिंग में चीन में सबसे आगे, अमेरिका दूसरे स्थान पर 

ब्रसेल्स की इंटरनेशनल पोस्ट कॉर्पोरेशन की रिपोर्ट के मुताबिक ऑनलाइन तरीके से देश के बाहर से सामान मंगाने के मामले में भी चीन का नाम सबसे आगे है। यहां की कुल शॉपिंग का 26 फीसदी हिस्सा देश के बाहर से आता है। वहीं अमेरिका में यह आंकड़ा 16 फीसदी, जर्मनी और ब्रिटेन में 15 फीसदी है। 


कंपनियों पर निगाह डालें तो- अमेजन डॉट कॉम, ई-बे और अलीबाबा ग्रुप के जरिये सबसे ज्यादा शॉपिंग की जाती है। यह सर्वेक्षण उत्तरी अमेरिका, एशिया पैसिफिक और यूरोप सहित 26 देशों में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed