{"_id":"68348f19834ef8ec460bf42f","slug":"alcohol-ban-will-not-be-lifted-in-saudi-arabia-officials-refute-media-report-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saudi Arabia: सऊदी अरब में नहीं हटेगा शराब से प्रतिबंध, अधिकारियों ने किया मीडिया रिपोर्ट का खंडन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Saudi Arabia: सऊदी अरब में नहीं हटेगा शराब से प्रतिबंध, अधिकारियों ने किया मीडिया रिपोर्ट का खंडन
Mon, 26 May 2025 09:26 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 26 May 2025 09:26 PM IST
सार
सऊदी अरब और कुवैत ही ऐसे खाड़ी देश हैं जहां शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि देश में 2034 में फुटबॉल विश्व कप होने जा रहा है। इसलिए यहां पर 73 साल पुराने शराब बिक्री से प्रतिबंध हटाया जा रहा है। अफसरों ने इन दावों का खंडन किया है।
विज्ञापन
शराब प्रतिबंध
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब में शराब से प्रतिबंध नहीं हटाया जाएगा। सऊदी के एक अधिकारी ने मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए दावों का खंडन किया है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि देश में 2034 में फुटबॉल विश्व कप होने जा रहा है। इसलिए यहां पर 73 साल पुराने शराब बिक्री से प्रतिबंध हटाया जा रहा है। सऊदी में मुसलमानों के लिए शराब पीना निषेध है।
सऊदी अरब ने पिछले सालों में अपनी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने और तेल पर निर्भरता कम करने की योजना के तहत पर्यटकों और अंतरराष्ट्रीय कारोबारियों को आकर्षित करने के लिए कुछ प्रतिबंधों में ढील दी है। लेकिन यहां शराब पीना अभी भी प्रतिबंधित है। यहां लोग रेगिस्तान में होने वाली पार्टियों में नृत्य करने से लेकर फैशन शो में मॉडल और सिनेमा देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप ने हार्वर्ड पर साधा निशाना; विदेशी छात्रों, फंडिंग और यहूदी विरोध पर उठाए सवाल
विज्ञापन
सऊदी अरब के नेता क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन ने कई बदलाव किए हैं। इसमें 2017 में महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति देने पर प्रतिबंध को समाप्त करना, सार्वजनिक स्थानों पर लिंग भेद संबंधी कुछ नियमों में ढील देना और धार्मिक पुलिस की शक्ति को कम करना शामिल है। प्रिंस को दो पवित्र मस्जिदों मक्का और मदीना के संरक्षक की उपाधि भी प्राप्त है।
ये भी पढ़ें: रूस ने बीती रात यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला; 355 ड्रोन और नौ क्रूज मिसाइल दागे
सऊदी अरब और कुवैत ही ऐसे खाड़ी देश हैं जहां शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है। यहां शराब पीने की अनुमति देने के लिए एक छोटा सा कदम पिछले वर्ष राजधानी रियाद में पहली शराब की दुकान खोली गई थी। जो केवल गैर-मुस्लिम राजनयिकों के लिए थी। इससे पहले शराब केवल राजनयिक मेल या ब्लैक मार्केट में ही मिलती थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन