फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Alaska Airlines off duty pilot shut down engine in air ate magic mushroom

US: 'ऐसा लगा सपना देख रहा था', मैजिक मशरूम खाकर फ्लाइट के दौरान विमान का इंजन बंद करने वाले पायलट का खुलासा

Wed, 25 Oct 2023 08:49 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 25 Oct 2023 08:49 AM IST
सार

पायलट ने बताया कि उसने दोनों आपातकालीन शटऑफ हैंडल को खींचा, क्योंकि उसे ऐसा लगा कि वह सपना देख रहा है और नींद से उठना चाहता है। 

विज्ञापन
Alaska Airlines off duty pilot shut down engine in air ate magic mushroom
Alaska Airlines Pilot - फोटो : Social Media

विस्तार

अलास्का एयरलाइंस के एक ऑफ-ड्यूटी पायलट ने रविवार को विमान के इंजन को बंद करने की कोशिश की थी। ऐसा करने के कारण उनपर हत्या का आरोप लगाया गया है है। मंगलवार को अदालती दस्तावेजों से पता चला कि पायलट ने मैजिक मशरूम खाया था, जिस वजह से उसे घबराहत हो रही थी। 
विज्ञापन


मशरूम खाकर विमान के यात्रियों की जान खतरे में डाली
रविवार को ऑफ ड्यूटी पायलट जोसेफ एमरसन ने एक ऐसे हैंडल की तरफ इशारा कर रहे थे जिससे इंजन में इंधन की कमी हो जाती है और विमान ग्लाइडर में बदल जाता है। पुलिस के अनुसार एमरसन पिछले 40 घंटों से सोया नहीं था। उसने विमान का आपातकालीन द्वार भी खोलने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन


पायलट ने कहा, 'मैंने दोनों आपातकालीन शटऑफ हैंडल खींचा, क्योंकि मुझे ऐसा लगा कि मैं सपना देख रहा हूं और मैं नींद से उठना चाहता हूं'। साइकेडेलिक मशरूम के बारे में पूछे जाने पर एमरसन ने बताया कि उसने पहली बार ऐसा मशरूम खाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, होराइजन एयर एम्ब्रेयर ई-175 एवरेट में 80 यात्री सफर कर रहे थे। अलास्का एयरलाइंस ने कहा कि होराइजन एयर पायलटों ने पायलट जोसेफ इमर्सन (44) के खिलाफ शिकायत की। पायलट ने इंजन को बंद करने की कोशिश की, हालांकि उसकी कोशिश असफल रही। होराइजन कैप्टन और फर्स्ट ऑफिसर ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विमान को तुरंत पोर्टलैंड, ओरेगॉन की ओर मोड़ दिया और सुरक्षित लैंडिंग की।

उड़ान के उतरने के दौरान एमरसन ने  आपातकालीन निकास के हैंडल को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन क्रू ने अपना हाथ रखकर उसे रोक लिया। इस घटना के बाद पायटल पर 83 लोगों के जान को खतरे में डालने, 83 लोगों की जान के साथ लापरवाही दिखाने और विमान को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed