फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Al-Shabab attacks America military base in Kenya Lamu county

केन्या: अमेरिकी संयुक्त सैन्य बेस पर हमला, तीन अमेरिकियों की मौत, अल शबाब ने ली जिम्मेदारी

Mon, 06 Jan 2020 04:12 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 06 Jan 2020 04:12 AM IST
विज्ञापन
Al-Shabab attacks America military base in Kenya Lamu county
सैन्य अड्डे पर अल-शबाब का हमला - फोटो : ट्विटर

केन्या के लामू काउंटी में अमेरिकी संयुक्त सैन्य अड्डे पर आतंकी संगठन अल-शबाब ने हमला किया है। इस सैन्य अड्डे का प्रयोग संयुक्त राज्य अमेरिका और केन्याई सेना दोनों द्वारा किया जाता है। अल-शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है। अल शबाब के जिहादियों ने हमले में तीन अमेरिकी नागरिकों की हत्या कर दी।

विज्ञापन


लामू के आयुक्त इरुंग मचारिया ने कहा है कि सैन्य अड्डे पर एक हमला हुआ था, लेकिन हमने हमलावरों को खदेड़ दिया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अल-कायदा से जुड़े इस आतंकी समूह द्वारा किए गए हमले के से कोई हताहत हुआ है या नहीं। 
विज्ञापन


वहीं, आतंकी समूह ने एक बयान में कहा है कि मुजाहिदीन के लड़ाकों ने शत्रु की सीमाओं (सैन्य अड्डे) में प्रवेश कर सफलतापूर्वक सैन्य अड्डे को ध्वस्त कर दिया और अब इसके एक हिस्से पर प्रभावी रूप से नियंत्रण कर लिया है। समूह ने यह भी कहा है कि इस हमले में अमेरिकी और केन्याई सैनिक गंभीर रूप से हताहित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हमला दिखाता है कि किस तरह अल-शबाब को सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से खदेड़ दिए जाने के बाद भी यह आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा है। इस संगठन ने केन्या पर पहले भी हमले किए हैं, जिसको देखते हुए केन्या ने अपने हजारों सैनिकों को इससे लड़ने के लिए सोमालिया भेजा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed