फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Al-Qureshi, the new chief of IS, was supported by terrorist organizations from Egypt and Bangladesh

आईएस के नए मुखिया अल-कुरैशी को मिस्र और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों ने दिया समर्थन

Sun, 03 Nov 2019 10:31 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 03 Nov 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Al-Qureshi, the new chief of IS, was supported by terrorist organizations from Egypt and Bangladesh
आईएसआईएस (फाइल फोटो)

दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी अबु बक्र अल-बगदादी के अमेरिका द्वारा मारे जाने के बाद आईएसआईएस ने अल-कुरैशी को अपना नया सरगना चुना है। वहीं, मिस्र और बांग्लादेश के आंतकी संगठनों ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के इस नए सरगना का समर्थन किया है। आईएस की मीडिया शाखा द्वारा शनिवार को इस बात की पुष्टि की गई। 

विज्ञापन


आईएस की खबरें देने वाले नैसर न्यूज ने इस संबंध में कई तस्वीरें जारी की, जिसमें बांग्लादेश से आए आंतकावदियों और मिस्त्र का आतंकी संगठन सिनाई के सदस्य आईएस के झंडे के नीचे खड़े होकर आईएसआईएस के नए सरगना अबु इब्राहिम अल-हाशमी अल-कुरैशी के प्रति अपना समर्थन दे रहे हैं। उनके चेहरे नकाब से ढंके हुए हैं, सभी आतंकियों ने अपने हाथों में स्वचालित हथियार लिए हुए हैं। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 27 अक्तूबर को घोषणा की कि दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस का मुखिया अबु बक्र अल-बगदादी अमेरिकी विशेष कमांडों की कार्रवाई में मारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा था कि बगदादी ने जब अमेरिकी कमांडों को अपनी ओर आते देखा तो अपने ठिकाने के नीचे खुदी सुरंग से भागने की कोशिश की। साथ ही, उसने अपने तीन बच्चों को भी अपने साथ ले लिया। इस दौरान कमांडों और सेना के कुत्तों ने आतंकी का पीछा किया। इसमें उसकी और उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई। ट्रंप ने कहा था कि विस्फोट में बगदादी का शरीर का टुकड़े हो गए थे, लेकिन डीएनए टेस्ट से उसकी पहचान कर ली गई। 


आईएस की तरफ से अपने मुखिया की 31 अक्तूबर को मारे जाने की पुष्टि की गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आईएस ने ऑडियो मैसेज में बताया कि अबु इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को बगदादी के स्थान पर संगठन का नया मुखिया बनाया गया है। प्रवक्ता अबु हमजा अल-कुरैशी ने कहा कि आस्था रखने वालों के मुखिया, हमें आपकी मौत का बेहद दुख है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed