फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Al Qaeda may reemerge after return of Taliban

अफगानिस्तान: तालिबान की वापसी के बाद अलकायदा के उभरने का मंडराया खतरा

Thu, 26 Aug 2021 06:25 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम, काबुल।
अमर उजाला रिसर्च टीम, काबुल। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 26 Aug 2021 06:25 AM IST
सार

अफगानिस्तान में 20 साल की जंग के दौरान अलकायदा धराशायी हो गया था और अब अमेरिका पर 9/11 जैसे हमलों के लिए उसके पास विनाशकारी क्षमता होने पर भी संदेह है।

विज्ञापन
Al Qaeda may reemerge after return of Taliban
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद आतंकी संगठन अलकायदा के फिर उभरने का खतरा मंडराने लगा है। जानकारों का कहना है, घरेलू उग्रवाद के साथ-साथ रूस और चीन के साइबर हमलों से जूझ रहे अमेरिका के लिए यह बड़ी परेशानियाें का सबब बन सकता है।

विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन में आंतकवाद रोधी मिशन के वरिष्ठ निदेशक रहे क्रिस कोस्टा का कहना है, अलकायदा को एक अवसर मिला है और वह इसका लाभ उठाने की कोशिश करेगा। इससे पहले, पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने स्वीकारा था कि अफगानिस्तान में अलकायदा की मौजूदगी है। लेकिन खुफिया जानकारियों में कमी से इसके आतंकियों की संख्या बताना कठिन है।
विज्ञापन


अमेरिका ने दो दशकों में खुद को पहले से काफी मजबूत कर लिया है। लेकिन जून में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अलकायदा का शीर्ष नेतृत्व सैकड़ों सशस्त्र लड़ाकों के साथ अफगानिस्तान में मौजूद है। इसमें बताया गया, तालिबान के साथ उसकी नजदीकी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई गुटों की शरणगाह
जानकारों का कहना है कि अफगानिस्तान अब अनेक चरमपंथी गुटों की शरणगाह बन सकता है। यही वजह है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ओवर द होराइजन क्षमता की बात कहते रहे हैं। उनके सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने भी बताया था, खुफिया समुदाय का मानना है कि अलकायदा के पास अमेरिका पर पहले जैसा हमला करने की क्षमता नहीं है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि अफगानिस्तान में अमेरिकी की कमजोर खुफिया क्षमता को चेतावनी की तरह लेना चाहिए।


सहयोगियों से हमले करा सकता है 
जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में आतंकवाद विशेषज्ञ ब्रुस हॉफमैन का कहना है, अलकायदा अफगानिस्तान को इतनी जल्दी अमेरिका के खिलाफ इस्तेमाल नहीं कर सकता लेकिन वह सहयोगियों के जरिए हमले करा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed