{"_id":"5edc3f708ebc3ee5324210e6","slug":"al-qaeda-commander-droukdel-killed-in-an-encounter-festive-atmosphere-in-many-areas-of-france","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में मारा गया अलकायदा का कमांडर द्रोउकदेल, फ्रांस के कई इलाकों में जश्न","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मुठभेड़ में मारा गया अलकायदा का कमांडर द्रोउकदेल, फ्रांस के कई इलाकों में जश्न
Sun, 07 Jun 2020 06:44 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बमाको
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बमाको
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 07 Jun 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : AFP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई देशों को अलकायदा के उत्तर अफ्रीकी कमांडर अब्देल मलेक द्रोउकदेल की तलाश रही है, लेकिन उसे फ्रांसीसी सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। फ्रांस के हिस्से में यह एक बड़ी सफलता दर्ज हुई है, जिसकी पुष्टि खुद देश के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार देर रात को की है। द्रोउकदेल पूरे साहेल क्षेत्र में जिहादियों की अगुआई कर रहा था, जो लंबे समय से जी-5 देश की सेनाओं के निशाने पर था।
विज्ञापन
अब्देल मलेक द्रोउकदेल की मौत को अफ्रीका के पश्चिम से पूर्व तक फैले साहेल क्षेत्र में जिहादियों के साथ संघर्ष में बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। यह इलाका सहारा रेगिस्तान को दक्षिण के घास के मैदानों से अलग करता है और यहीं पर अलकायदा अपना आतंक फैला रहा था। इस्लामिक मगरेब में अलकायदा ने अपने नेता के मारे जाने की अभी तस्दीक नहीं की है। अलकादा की इस शाखा को एक्यूआईएम के नाम से जाना जाता है और इसने विदेशी नागरिकों को अगवा करके फिरौती में मोटी रकमें वसूल कर लाखों डॉलर की कमाई की है।
विज्ञापन
फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने ट्वीट किया कि द्रोउकदेल और उसके कई सहयोगी फ्रांस और उनके सहयोगी बलों के हाथों उत्तरी माली में बुधवार को मारे गए। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि फ्रांस ने उसकी शिनाख्त कैसे की है।
विज्ञापन
फ्रांस के सुरक्षा बलों को सालेह से हटने को कहा था
द्रोउकदेल की मौत की खबर ऐसे समय में आई है जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों और मॉरिटानिया, माली, बुर्किना फासो, नाइजर और चाड को मिलाकर बने जी-5 समूह ने क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई के लिए जनवरी में एक नई योजना शुरू की थी। आतंकी द्रोउकदेल ने सालेह क्षेत्र से फ्रांस के सुरक्षा बलों को हटने के लिए कहा था।
उत्तरी साहेल क्षेत्र में लोगों पर हमले करता रहा
यह माना जा रहा था कि आतंकी द्रोउकदेल उत्तरी अल्जीरिया के पहाड़ों में छिपा हुआ है। यह इस्लामिक समूह उत्तरी माली, नाइजर, मॉरिटानिया और अल्जीरिया को संचालित करता है। यह समूह उत्तरी माली में स्थित है जहां से यह उप-सहारा साहेल क्षेत्र में नियमित रूप से पश्चिमी देशों के नागरिकों पर हमले और उनके अपहरणों को अंजाम देता रहा है।