फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   al jazeera gaza based six journalists are terorists media organization reply to idf

Israel: 'अल जजीरा के गाजा में मौजूद छह पत्रकार आतंकी हैं', इस्राइल के इस दावे पर भड़का कतर का मीडिया चैनल

Thu, 24 Oct 2024 12:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 24 Oct 2024 12:01 PM IST
सार

इस्राइली सेना ने आरोप लगाया कि ये छह पत्रकार गाजा में हमास और अन्य जिहादी संगठनों से जुड़े हुए हैं। वहीं अल जजीरा ने इस्राइली सेना के इस दावे को बेतुका बताकर सिरे से खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन
al jazeera gaza based six journalists are terorists media organization reply to idf
अल जजीरा मीडिया चैनल पर लगे गंभीर आरोप - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइली सेना ने दावा किया है कि कतर के मीडिया संस्थान अल जजीरा के गाजा स्थित छह पत्रकार आतंकी हैं। इस्राइली सेना ने आरोप लगाया कि ये छह पत्रकार गाजा में हमास और अन्य जेहादी संगठनों से जुड़े हुए हैं। वहीं अल जजीरा ने इस्राइली सेना के इस दावे को बेतुका बताकर सिरे से खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन


इस्राइल ने लगाए गंभीर आरोप
गौरतलब है कि इस्राइल की सेना ने करीब एक महीने पहले वेस्ट बैंक के रामल्ला में स्थित अल जजीरा के कार्यालय में छापा भी मारा था। जिसमें इस्राइली सेना ने अलजजीरा को अपना कार्यालय 45 दिनों तक बंद रखने का आदेश दिया था। साथ ही इस्राइल, अल जजीरा को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताकर इसके इस्राइल में संचालन को प्रतिबंधित भी कर चुका है। इस्राइली सेना ने अल जजीरा के जिन पत्रकारों पर आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया है, उनके नाम और तस्वीरें भी साझा की हैं। इस्राइली सेना ने ये भी बताया कि उनके पास ऐसे दस्तावेज हैं, जो इस बात का खुलासा करते हैं कि उनका हमास और अन्य इस्लामिक जेहादी संगठनों से नाता है। इस्राइल का कहना है कि ये पत्रकार आतंकी ट्रेनिंग भी ले चुके हैं। आईडीएफ ने आरोप लगाया कि ये पत्रकार हमास का प्रोपेगैंडा चलाते हैं। 
विज्ञापन


अल जजीरा ने दिया ये जवाब
अल जजीरा ने इस्राइली सेना के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मीडिया संस्था ने कहा कि नेटवर्क इन मनगढ़ंत आरोपों को क्षेत्र के पत्रकारों को शांत करने की कोशिश के तौर पर देखता है।  अल जजीरा ने कहा कि हमने हाल ही में इस्राइली सेना द्वारा किए गए युद्ध अपराधों का खुलासा था, जिसके चलते ही इस्राइली सेना ने ये आरोप लगाए हैं। अल जजीरा ने इस्राइल पर पत्रकारों की हत्या के भी आरोप लगाए और कहा कि वे गाजा का सच सामने लाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed