फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Akshata Murty all praise for mother Sudha as role model women in business

UK: अक्षता मूर्ति ने जमकर की मां सुधा की तारीफ, बिजनेस करने वाली महिलाओं के लिए बताया रोल मॉडल

Tue, 12 Mar 2024 08:25 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 12 Mar 2024 08:25 PM IST
सार

UK: लंदन की डाउनिंग स्ट्रीट पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के लिए आयोजित समारोह में अक्षता मूर्ति ने अपनी मां सुधा को बिजनेस करने वाली महिलाओं के लिए रोल मॉडल बताया।

विज्ञापन
Akshata Murty all praise for mother Sudha as role model women in business
अक्षता मूर्ति। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता ने अपनी मां सुधा मूर्ति की सराहना की। लंदन की डाउनिंग स्ट्रीट पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के लिए आयोजित समारोह में उन्होंने अपनी मां को बिजनेस करने वाली महिलाओं के लिए 'रोल मॉडल' बताया। अक्षता ने सुधा मूर्ति द्वारा बिजनेस में महिलाओं और लड़कियों के लिए किए गए कामों पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
Trending Videos

अक्षता ने शुक्रवार को लड़कियों और महिलाओं के लिए एक परामर्श सत्र की मेजबानी की। इस कार्यक्रम में महिला रोल मॉडल और बिजनेस लीडर्स शामिल हुए। यह उनके 'लेसन्स एट 10' कार्यक्रम का हिस्सा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, मैं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिजनेस में महिलाओं की भागीदारी का जश्न मनाते हुए खुश हूं। डाउनिंग स्ट्रीट में लड़कियों और महिलाओं के लिए एक विशेष परामर्श सत्र की मेजबानी कर अच्छा लगा। ब्रिटेन की प्रथम महिला ने कहा, मैं जानती हूं कि किसी बिजनेस को चलाने में कितना असाधारण काम होता है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में मां के प्रयासों ने शैक्षणिक और व्यावसायिक दोनों स्तरों पर सीमाओं को पार करने में मदद की। इसने उन्हें तकनीकी क्रांति की पहली पंक्ति में जगह दी। 

विज्ञापन

लेखिका सुधा मूर्ति ने कंप्यूटर साइंस से अपना करियर शुरू किया था। वह टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी में नियुक्त होने वाली पहली महिला इंजीनियर बनीं थीं। सामाजिक कार्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पिछले हफ्ते उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया गया। अक्षता ने कहा, मुझे उम्मीद है कि अन्य महिलाएं और लड़कियां भी अपने खुद के जुनून को आगे बढ़ाने के लिए आसपास की 'रोल मॉडल' से प्रेरित होंगी। 

अक्तूबर 2022 में जब ऋषि सुनक को कंजर्वेटिव पार्टी का नेता चुना गया था, तब 10 डाउनिंग स्ट्रीट में जाने पर अक्षता मूर्ति ने खास मेहमानों, उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञों और धर्मार्थ संगठनों की मदद से देशभर के बच्चों को प्रेरित करने के लिए 'लेसन्स एट 10' कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed