{"_id":"5c4dc754bdec2229c12b8251","slug":"ajay-bisaria-said-india-and-pakistan-are-serious-about-kartarpur-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर गलियारे को लेकर संपर्क में हैं भारत-पाक : बिसारिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
करतारपुर गलियारे को लेकर संपर्क में हैं भारत-पाक : बिसारिया
Sun, 27 Jan 2019 08:29 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 27 Jan 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
अजय बिसारिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा है कि दोनों पक्ष करतारपुर गलियारे के मुद्दे पर संपर्क में हैं और भारत ने पहले से ही इसके लिए एक समर्पित व्यक्ति को नियुक्त किया है। भारत के 70वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए शनिवार रात आयोजित समारोह में शामिल मीडियाकर्मियों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
बिसारिया ने कहा कि भारत ने अपने जीरो-प्वाइंट को छोड़कर करतारपुर गलियारे के बारे में बुनियादी बिंदुओं पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर कई बैठकें हुई हैं। हालांकि उन्होंने भारत में आगामी चुनाव के कारण वार्ता को तत्काल फिर से शुरू करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत में आगामी चुनावों के कारण द्विपक्षीय राजनीतिक संपर्क अभी के लिए मुश्किल हो सकता है। दोनों दलों के बीच राजनीतिक संवाद स्थापित करने से पहले आपसी विश्वास पैदा होना महत्त्वपूर्ण है। दोनों पक्षों को भारतीय तीर्थयात्रियों के गुरुद्वारा यात्रा के स्वरूप को अंतिम रूप देना बाकी है।
विज्ञापन
बिसारिया ने कहा कि 2019 भारत के लिए इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है कि इसी वर्ष सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है। समारोह में राजनेताओं, सांसदों, राजनयिकों, मीडियाकर्मियों, व्यापारियों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।