फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Airport workers strike for wage hike in France read hindi news

Big News: फ्रांस में हवाई अड्डा कर्मियों ने वेतन वृद्धि को लेकर की हड़ताल, सूडान में तख्तापलट के विरोध में प्रदर्शन, पढ़ें अन्य खास खबरें

Sat, 02 Jul 2022 03:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पेरिस।
एजेंसी, पेरिस। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 02 Jul 2022 03:10 AM IST
सार

फ्रांस में हवाई अड्डा कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक 17 उड़ानों के संचालन में बाधा डाली। ये मुख्यत: छोटी दूरी की उड़ानें थीं।अमेरिका में किराने की एक दुकान के बाहर हुई गोलीबारी में एक किशोर समेत नौ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Airport workers strike for wage hike in France read hindi news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रांसीसी हवाई अड्डों समेत पेरिस के चार्ल्स डे गॉल हवाई अड्डे पर कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इससे उड़ानें प्रभावित हुई हैं। कर्मियों ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए वेतन बढ़ाने की मांग पर यह हड़ताल की। कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक 17 उड़ानों के संचालन में बाधा डाली। ये मुख्यत: छोटी दूरी की उड़ानें थीं। मजदूर संघों ने कहा कि हड़ताल रविवार तक जारी रह सकती है।

विज्ञापन


अमेरिका के नेवार्क में गोलीबारी, नौ लोग घायल
अमेरिका में न्यूजर्सी राज्य के नेवार्क में किराने की एक दुकान के बाहर हुई गोलीबारी में एक किशोर समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों की जान को कोई खतरा नहीं है। नेवार्क के कार्यवाहक जन सुरक्षा निदेशक राउल मालावे ने बताया कि पुलिस, गोलीबारी के लिए संदिग्ध रूप से इस्तेमाल किए गए वाहन की तलाश कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे या गोलीबारी क्यों की गई।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र ने कांगो के सशस्त्र समूहों पर लगे प्रतिबंधों की अवधि बढ़ाई
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव पारित कर मध्य अफ्रीकी देश कांगो में सक्रिय सशस्त्र गुटों को हथियारों की आपूर्ति पर लगी रोक की मियाद बढ़ा दी है। यहां हिंसक घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रस्ताव पर हुए मतदान में रूस और चीन समेत तीन अफ्रीकी देशों ने हिस्सा नहीं लिया। सुरक्षा परिषद में पेश इस प्रस्ताव को फ्रांस ने तैयार किया था जिसमें इन अनिवार्यताओं को सुगम बनाया गया है और इसे शून्य के मुकाबले 10 मतों से पारित किया गया। हालांकि, पांच देशों ने इस प्रस्ताव पर हुए मतदान में भाग नहीं लिया और इस अनिवार्यता को खत्म करने की कांगो की मांग का समर्थन किया। अब यहां विद्रोही गुटों पर 2023 तक प्रतिबंध लागू रहेंगे।

सूडान में तख्तापलट के विरुद्ध प्रदर्शनों पर कार्रवाई में 8 मरे
सूडान में तख्तापलट के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में आठ लोगों की गोलियां लगने से मौत हो गई। देश में हजारों लोगों ने देश के सैन्य शासकों की निंदा करने और सत्ता असैन्य नागरिकों को तत्काल सौंपे जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन रैलियां निकालीं। सूडानी डॉक्टरों की एक समिति ने ट्वीट कर बताया कि राजधानी खार्तूम के ओमडुरमैन शहर में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोलियां चलाईं जिससे 6 लोग मारे गए जबकि नील नदी के पार गोली लगने से एक अन्य व्यक्ति और बच्चे की मौत हो गई। 

मोदी ने यैर लापिद को इस्राइली प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई
इस्राइल में यैर लापिद के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने पर उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। लापिद ने देश की संसद भंग होने के बाद कार्यवाहक पीएम के रूप में कार्यभार संभाला है और एक नवंबर को देश में अगले चुनाव होंगे। 

मोदी ने ट्वीट किया, इस्राइल के पीएम पद को संभालने के लिए हार्दिक बधाई। मैं अपनी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं क्योंकि हम इस साल दोनों देशों के पूर्ण राजनयिक संबंधों के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। लापिद ने नफ्ताली बेनेट से सत्ता की चाबी लेते ही एक समारोह में कहा कि हम एक यहूदी लोकतांत्रिक देश हैं और इसे संपन्न बनाने के लिए कोशिशें करेंगे।

ऑनलाइन शिक्षा कंपनियां नहीं सुधरी तो सख्त नियम बनाएगी सरकार : कुमार
केंद्र सरकार ने अपग्रेड, बायजूस, अनएकेडमी, वेदांतु, ग्रेट लर्निंग, व्हाइटहैट जूनियर और सनस्टोन जैसी ऑनलाइन शिक्षा कंपनियों को अनुचित व्यापार प्रथाएं रोकने की चेतावनी दी है। उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव, रोहित कुमार सिंह ने इंटरनेट और मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) के तहत चलने वाले स्व-नियामक निकाय इंडिया एडटेक कंसोर्टियम (आईईसी) के साथ बैठक की। सिंह ने इस दौरान कहा कि यदि एड-टेक कंपनियां अनुचित व्यापार प्रथाओं पर लगाम नहीं लगाती हैं, तो पारदर्शिता सुनिश्चि करने के लिए सरकार कड़े नियम बनाएगी।

बैठक के दौरान, इन कंपनियों के गलत तरीकों से व्यापार करने व भ्रामक विज्ञापनों से लोगों को फंसाने जैसे मसलों पर चर्चा की गई। सिंह ने उपभोक्ता हितों पर ध्यान देने और इनका बेहतर प्रबंधन करने के तरीकों पर बात की। आईईसी में तकनीक आधारित शिक्षा मुहैया कराने वाले ज्यादातर भारतीय स्टार्ट-अप शामिल हैं।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक प्लास्टिक मुक्त भारत विजन को करेगा साकार : भूपेंद्र
केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने शुक्रवार को सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को लागू कर दिया। केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए आह्वान को आगे बढ़ाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लगा दी है। यह कदम प्लास्टिक मुक्त भारत के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंत्रालय ने देर शाम इससे जुड़े तमाम प्रश्नों की सूची जारी की। 

इसमें मंत्रालय ने उठ रही शंकाओं का समाधान दिया है। इसमें विकल्प के तौर पर पेश किए गए उत्पादों के सिंगल यूज प्लास्टिक की तुलना में अधिक महंगे होने और केंद्र सरकार के विकल्प इनक्यूबेटर सपोर्ट में स्थानांतरित और समर्थन या प्रोत्साहन देने की योजना पर मंत्रालय ने साफ किया कि प्लास्टिक सर्वसुलभ उत्पाद है और पेट्रो आधारित प्लास्टिक उत्पाद तुलनात्मक रूप से सस्ते हैं। 


जहां तक विकल्प का सवाल है तो भले ही अभी वे अधिक महंगे हैं लेकिन प्रतिबंध के प्रभावी होने से विकल्पों का उत्पादन बढ़ेगा और लागत में कमी आएगी। इसका सीधा प्रभाव कीमतों की लागत पर पड़ेगा। मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि प्रतिबंधित वस्तुओं के निर्माण से प्रसंस्कृत सामानों को प्रोत्साहित करने के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय ने विभिन्न योजनाओं के तहत उद्यमों को सहायता प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed