{"_id":"5c5ff91fbdec2254606a6d48","slug":"air-strikes-in-afghanistan-21-civilians-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में आतंकवादियों का हवाई हमला, 21 नागरिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में आतंकवादियों का हवाई हमला, 21 नागरिकों की मौत
Sun, 10 Feb 2019 03:45 PM IST
अजय सिंह
भाषा, काबुल
भाषा, काबुल
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 10 Feb 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
afghanistan explosion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में हुए हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 21 नागरिकों की मौत हो गई। हेलमंद प्रांत से सांसद मोहम्मद हाशिम अल्कोजई ने रविवार को बताया कि शुक्रवार देर रात दो हवाई हमले हुए, जिनमें से एक में 13 और दूसरे हमले में 8 नागरिकों की मौत हो गई। दोनों हवाई हमले संगिन जिले में उस समय किए गए जब नाटो के समर्थन वाले अफगान बलों और तालिबान के बीच तीव्र मुठभेड़ चल रही थी।
विज्ञापन
अल्कोजई ने बताया कि हवाई हमलों में कम से कम पांच अन्य लोग भी घायल हुए हैं। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता उमर ज्वाक ने बताया कि आतंकवादियों ने अचानक एक असैन्य इलाके से अफगान बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। उन्होंने हवाई हमलों में नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की और कहा कि हमले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन