{"_id":"5f9a1035ec99de5c8e64dee9","slug":"air-service-restored-with-bangladesh-now-all-visas-will-be-issued-except-for-tourism-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश के साथ भी विमान सेवा बहाल, अब पर्यटन के अलावा जारी होंगे सभी वीजा: भारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश के साथ भी विमान सेवा बहाल, अब पर्यटन के अलावा जारी होंगे सभी वीजा: भारत
Thu, 29 Oct 2020 06:13 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 29 Oct 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात महीने बाद बांग्लादेश के साथ भी विमान सेवा बहाल कर दी गई है। भारत ने अपने इस पड़ोसी मुल्क के साथ भी एयर बबल करार किया है। इसके तहत पर्यटन उद्देश्य को छोड़कर बांग्लादेशी नागरिकों को सभी वीजा जारी होंगे और वे भारत की यात्रा कर सकेंगे। यह जानकारी बुधवार को बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने दी।
विज्ञापन
उच्चायोग ने ट्वीट किया, एयर बबल समझौता 28 अक्तूबर से अमल में आ गया। यह उन बांग्लादेशी नागरिकों के लिए बड़ी राहत है जो खासकर मेडिकल उद्देश्य से भारत जाना चाहते हैं। 17 अक्तूबर को बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने 28 अक्तूबर से भारत के साथ विमान सेवा की बहाली का एलान किया था। तीन बांग्लादेशी एयरलाइंस, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस, यूएस-बांग्ला एयरलाइंस और नोवो एयर शुरुआत में हफ्ते में 28 उड़ानें संचालित करेंगे जबकि पांच भारतीय एयरलाइंस एयर इंडिया, विस्तारा, इंडिगो, स्पाइसजेट और गोएयर भी हफ्ते में इतनी ही उड़ानें भरेंगे।
विज्ञापन