{"_id":"6728627b2d822bdfe80bcc48","slug":"air-pollution-world-most-polluted-city-pakistan-lahore-with-aqi-1900-knoe-indian-cities-situation-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air Pollution: हमारे पड़ोसी मुल्क का शहर दुनिया में सबसे प्रदूषित, AQI पहुंचा 1900, स्कूल बंद रखने का आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Air Pollution: हमारे पड़ोसी मुल्क का शहर दुनिया में सबसे प्रदूषित, AQI पहुंचा 1900, स्कूल बंद रखने का आदेश
Mon, 04 Nov 2024 11:42 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:42 AM IST
सार
आईक्यू एयर ने यह आंकड़े जारी किए हैं, जिनमें रियल टाइम के आधार पर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों के नामों का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के कई शहर इन दिनों वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं। भारत में अक्सर दिवाली पर छूटने वाले पटाखों को वायु प्रदूषण का कारण बताया जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर लाहौर है, जहां शनिवार को एक्यूआई का स्तर 1900 पहुंच गया। आईक्यू एयर ने यह आंकड़े जारी किए हैं, जिनमें रियल टाइम के आधार पर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों के नामों का खुलासा किया गया है।
लाहौर में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी
आईक्यू एयर ने यह आंकड़े जारी किए हैं, जिनमें रियल टाइम के आधार पर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर के नाम का खुलासा किया गया है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा पाया गया है। हालात को देखते हुए लाहौर प्रशासन ने कर्मचारियों का घर से काम करना अनिवार्य कर दिया है और साथ ही सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश जारी किया है। सरकार ने प्राथमिक विद्यालय एक हफ्ते तक बंद करने का आदेश दिया है और साथ ही सभी लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरयम नवाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।
प्रदूषण के लिए भारत पर लगाया आरोप
पाकिस्तान की सरकार ने लाहौर शहर के बाशिंदों को घरों के भीतर ही रहने की सलाह दी है, साथ ही खिड़की दरवाजे बंद रखने की भी सलाह दी है। लोगों को गैर जरूरी यात्रा से बचने की अपील की गई है। हैरानी की बात ये है कि पाकिस्तान पंजाब की सरकार ने लाहौर में वायु प्रदूषण के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि भारत से आने वाली हवाओं के चलते लाहौर में वायु प्रदूषण की स्थिति खराब हुई। सीएम मरयम नवाज ने कहा कि भारत से बात किए बिना प्रदूषण की समस्या हल नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के जरिए भारत से इस संबंध में बात की जाएगी।
विज्ञापन
आईक्यू एयर की सूची में लाहौर के अलावा भारत की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, दुबई, ढाका, काहिरा और चीन के वुहान जैसे शहरों के नाम भी शामिल हैं।
संबंधित वीडियो