फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Air India flight from London to Delhi has been grounded due to a technical glitch in London

तकनीकी खराबी के कारण दो दिनों से लंदन में फंसा है एयर इंडिया का विमान, यात्री परेशान

Thu, 30 May 2019 08:48 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 30 May 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
Air India flight from London to Delhi has been grounded due to a technical glitch in London
एयर इंडिया - फोटो : File Photo

लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान बीते दो दिनों से फंसा हुआ है। ऐसा विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। विमान संख्या एआई 162, को स्थानीय समयानुसार दिल्ली के लिए सुबह नौ बजकर 47 मिनट (भारतीय समयानुसार दोपहर 3.15 बजे) पर उड़ान भरनी थी। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण ऐसा नहीं हो पाया।


loader

एयर इंडिया के सूत्रों ने बुधवार को बताया, "एयर इंडिया की लंदन में मौजूद इंजीनियरिंग टीम ने हीथ्रो हवाईअड्डे पर खड़े विमान का निरीक्षण किया है। टीम जरूरी उपकरणों के साथ मुंबई से रवाना हो गई है।" हालांकि सभी यात्रियों को होटल में ठहराया गया है। विमान अभी हीथ्रो हवाईअड्डे पर ही खड़ा है। विमान कब तक ठीक होगा इस बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खराब विमान की मरम्मत के लिए उपकरण लेकर जा रहा विमान भी दुबई में खराब हो गया। ये विमान भी दुबई में बीते छह घंटे से खड़ा है।

जिसके चलते ये कह पाना मुश्किल है कि लंदन में फंसा विमान कब तक ठीक होगा। बता दें एयर इंडिया लंदन से दिल्ली के लिए उड़ान की सेवा भी उपलब्ध करवाता है। लेकिन अब इसकी क्षमता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विमान की उड़ान में 48 घंटे की देरी हो चुकी है।

यात्रियों में भारी गुस्सा

हवाईअड्डे पर फंसे यात्री काफी गुस्से में हैं। इनमें बुजुर्ग भी शामिल हैं, जो व्हीलचेयर पर हैं। यात्रियों का कहना है कि वह शादी, बिजनेस मीटिंग और अन्य जरूरी कामों के लिए भारत जा रहे थे लेकिन अब कोई फायदा नहीं। यात्रियों का कहना है कि उन्हें विमान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्हें ये भी नहीं बताया जा रहा है कि विमान कब उड़ान भरेगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed