फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Air France jetliner made an emergency landing in Iran before flying to dubai airport

दुबई जाने से पहले ईरान में हुई एयर फ्रांस की आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

Thu, 09 May 2019 08:29 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 09 May 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Air France jetliner made an emergency landing in Iran before flying to dubai airport
एयर फ्रांस (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

एयर फ्रांस की सहायक कंपनी के एक विमान ने दुबई जाने से पहले ईरान में आपातकालीन लैंडिंग की। वह बुधवार को कई घंटों तक जमीन पर खड़ा रहा। एयरबस ए340 जिसे कि लो कॉस्ट कैरियर जून उड़ा रहा था, उसने पेरिस से मुंबई जाते समय ईरान के केंद्रीय शहर इसफहान में लैंडिंग की। 

विज्ञापन


जून ने एक बयान में कहा कि विमान जिसका एएफ 218 उड़ान के रूप में परिचालन किया जा रहा है उसे एहतियातन लैंड किया गया क्योंकि उसके वेंटिलेशन सर्किट में खराबी आ गई थी। ईरान की एजेंसी ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने यात्रियों को जरूरी सेवाएं प्रदान की। सभी की हालत ठीक है।
विज्ञापन


एयर फ्रांस ने कहा कि विमान का स्थानीय मेंटेनेंस टीम ने परीक्षण किया और फिर इसने एल मख्तून अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ। माना जा रहा है कि यह गुरुवार को दुबई पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर फ्रांस का कहना है कि वह यात्रियों को दूसरी एयरलाइंस के जरिए मुंबई भेजेगा। इससे पहले दिसंबर में नॉरवेजियन एयर बोइंग 737 मैक्स ने दुबई से ऑस्लो जाते समय ईरान में लैंडिंग की थी। यात्रियों को उसी दिन भेज दिया गया जबकि विमान मरम्मत के कारण कई हफ्तों तक ईरान में ही रुका रहा था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed