{"_id":"5fe7a8c28ebc3e3c9037d9ed","slug":"air-attack-on-gazapatti-israel-offensive-on-terrorists-firing-rockets","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के रॉकेट दागने पर इस्राइल आक्रामक, गाजापट्टी पर हवाई हमले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आतंकियों के रॉकेट दागने पर इस्राइल आक्रामक, गाजापट्टी पर हवाई हमले
Sun, 27 Dec 2020 02:48 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, गाजा सिटी
एजेंसी, गाजा सिटी
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 27 Dec 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
गाजापट्टी के कई स्थानों पर हवाई हमले (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलस्तीन के आतंकवादियों ने देश के दक्षिणी हिस्से की तरफ दो रॉकेट दागे। इसके बाद शनिवार तड़के इस्राइल ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए गाजापट्टी के कई स्थानों पर हवाई हमले किए। इस्राइली सेना ने बताया कि उसने हवाई हमलों में गाजा के आतंकी समूह हमास की रॉकेट निर्माण इकाई व प्रशिक्षण तथा सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन
इस बीच फलस्तीन के मीडिया ने कहा कि इस्राइल के हवाई हमले पूर्वी गाजा शहर में हुए हैं जिनमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस्राइली सेना ने कहा, शुक्रवार को इस्राइल के तटीय शहर अश्केलोन को निशाना बनाकर रॉकेट दागे गए, जिन्हें रोक दिया गया। रॉकेट हमले की जिम्मेदारी फलस्तीन के किसी आतंकी समूह ने नहीं ली है, लेकिन इन हमलों से सीमा पर महीनों से जारी शांति जरूर भंग हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही के दिनों में कोरोना वायरस के चलते रॉकेट हमलों और इस्राइल के जवाबी हमलों में दोनों ही क्षेत्रों की तरफ से कमी देखी गई। लेकिन अब कई माह बाद ऐसे हमले देखे गए हैं। गाजा में 2007 से काबिज हमास और इस्राइल के बीच अब तक तीन युद्ध हो चुके हैं और अनगिनत झड़पें भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
सेंट्रल अफ्रीकी रिपब्लिक में शांति सैनिकों पर हमला, तीन की मौत
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि सेंट्रल अफ्रीकी रिपब्लिक में यूएन के शांति सैनिकों पर अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया जिसमें तीन अधिकारियों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। उन्होंने बताया कि महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने केमो प्रांत के डेकोमा और बाकौमा में हुए इन हमलों की निंदा की है। उन्होंने बुरुंडी के लोगों व सरकार के प्रति संवेदना भी जताई है।