फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   AIKEYME MoS Defence Tanzanian Vice President meeting talkon increasing cooperation swaminarayan temple visit

AIKEYME: रक्षा राज्यमंत्री ने तंजानियाई उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, सहयोग बढ़ाने पर बात; मंदिर दर्शन भी किया

Wed, 16 Apr 2025 02:52 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दार अस-सलाम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दार अस-सलाम Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 16 Apr 2025 02:52 AM IST
सार

छह दिवसीय संयुक्त युद्धाभ्यास- AIKEYME के साक्षी बनने अफ्रीकी देश तंजानिया के दौरे पर गए रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और नौसेना प्रमुख ने उपराष्ट्रपति समेत कई शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बातचीत की। तंजानिया में रक्षा राज्यमंत्री ने अहम द्विपक्षीय बैठकों के अलावा स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया।

विज्ञापन
AIKEYME MoS Defence Tanzanian Vice President meeting talkon increasing cooperation swaminarayan temple visit
तंजानिया दौरे पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने उपराष्ट्रपति व अन्य शीर्ष अधिकारियों से की मुलाकात - फोटो : पीआईबी

विस्तार

भारत और तंजानिया ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग, आतंकवाद विरोधी अभियान में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने तंजानिया की रक्षा और राष्ट्रीय सेवा मंत्री स्टरगोमेना लॉरेंस टैक्स से राजधानी दार एस सलाम में मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की। इस कार्यक्रम के अलावा रक्षा राज्यमंत्री नौसेना प्रमुख के साथ तंजानिया में किसुतु में स्वामीनारायण मंदिर भी पहुंचे। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर तस्वीरें साझा कर लिखा, 'मंदिर में दर्शन, पूजन और अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर परिसर का भ्रमण कर अद्भुत आध्यात्मिक की अनुभूति हुई। भगवान से विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना किया।'

विज्ञापन

विज्ञापन


तंजानिया के उपराष्ट्रपति फिलिप इसडोर मपांगो से रक्षा राज्यमंत्री की मुलाकात
रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में बीते 14 अप्रैल को हुई बैठक की जानकारी दी गई। मंत्रालय ने कहा, राज्यमंत्री सेठ ने तंजानिया के उपराष्ट्रपति फिलिप इसडोर मपांगो से भी मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच जारी रक्षा सहयोग की समीक्षा की गई, जिसे और मजबूत करने के संभावित नए क्षेत्रों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Video: 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...', नौसेना प्रमुख ने गाया गाना, तंजानिया के रक्षा प्रमुख ने भी दिया साथ


आतंकवाद से मुकाबला और उग्रवाद-रोधी अभियानों में सहयोग
साथ ही भारतीय सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में तंजानिया के अधिकारियों का प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग सहयोग, आतंकवाद से मुकाबला और उग्रवाद-रोधी अभियानों में सहयोग व साइबर सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विस्तार से बातचीत हुई। सेठ ने समुद्री सुरक्षा से जुड़े बड़े और साझा खतरों को रेखांकित करते हुए शांति, समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए एकता और साझा उद्देश्य पर जोर दिया।

भारत और तंजानिया के द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत
रक्षा राज्यमंत्री की बैठकों से  इतर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी व तंजानिया रक्षा बल प्रमुख जनरल जॉन जैकब मकुंडा ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए बॉलीवुड का मशहूर दोस्ती गीत 'ये दोस्ती नहीं छोड़ेंगे' गाया। भारत-अफ्रीका -अफ्रीका समुद्री जुड़ाव (एआईकेईवाईएमई), पर 6 दिनी बहुपक्षीय अभ्यास के तहत भारतीय नौसेना प्रमुख ने रात्रिभोज के दौसने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

ये भी पढ़ें- AIKEYME: तंजानिया में छह दिवसीय नौसेना अभ्यास, मजबूत होंगे भारत-अफ्रीका संबंध

अफ्रीका में प्रतिष्ठित सैन्य नेताओं की उपस्थिति 
बता दें कि संयुक्त युद्धाभ्यास एआईकेईवाईएमई 2025 को उद्घाटन 13 उद्घाटन 13 अप्रैल को तंजानिया की राजधानी दार-अस-सलाम में किया गया, जो भारत और अफ्रीकी देशों के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस समारोह में तंजानिया के रक्षा और राष्ट्रीय सेवा मंत्री स्टर्गोमेना लॉरेंस टैक्स, भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी शामिल हुए। रक्षा मंत्रालय ने कहा, इस कार्यक्रम में तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स के रक्षा बल के प्रमुख सहित प्रतिष्ठित सैन्य नेताओं की भी उपस्थिति रही।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed