{"_id":"6ac6e8e319d5a263f201b725","slug":"ai-shock-mathmatecians-after-solve-impossible-puzzles-openai-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपनएआई: एआई ने एक झटके में सुलझाईं गणित की असंभव समझी जाने वाली 377 पहेलियां, गणितज्ञ भी हुए हैरान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ओपनएआई: एआई ने एक झटके में सुलझाईं गणित की असंभव समझी जाने वाली 377 पहेलियां, गणितज्ञ भी हुए हैरान
Thu, 08 Oct 2026 06:20 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:20 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)
- फोटो :
Freepik.com
विस्तार
एआई की तेजी से बढ़ती क्षमता ने दुनिया के बड़े-बड़े गणितज्ञों को भी हैरान कर दिया है। पिछले कुछ महीनों में एआई ने इंसानों को वर्षों से छका रहे कुछ सबसे मुश्किल, अनसुलझे गणितीय सवालों को हल कर दिया है। ओपनएआई ने बीजगणित, संख्या सिद्धांत, सैद्धांतिक कंप्यूटर विज्ञान, गणितीय तर्कशास्त्र और टोपोलॉजी जैसे व्यापक क्षेत्रों को छूते हुए एक साथ 377 नए नतीजे जारी कर दिए।यह खुलासा ओपनएआई द्वारा गत माह नेवियर-स्टोक्स समीकरण के हल का दावा करने के बाद हुआ है। यह उन मिलेनियम समस्याओं में शामिल है जिन्हें जटिलता के चलते हल करने वालों को 10 लाख डॉलर का इनाम रखा गया था। कंपनी ने यह भी दिखाया कि आज के सबसे उन्नत एआई मॉडल क्या कर सकते हैं, पर साथ ही यह सवाल भी खड़ा किया कि क्या एआई वाकई रचनात्मक सोच का इस्तेमाल कर रहा है।
कुछ सप्ताह पूर्व ही ओपनएआई ने बताया था कि वह न्यूजर्सी के इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस्ड स्टडी में बैठी गणितज्ञों की एक स्वतंत्र सलाहकार समिति के साथ काम कर रही है, जो यह सलाह देती है कि एआई-कंपनियां अपने नतीजे गणितज्ञों तक कैसे पहुंचाएं। समिति ने सुझाव दिया था कि एआई एजेंटों को दिए गए सभी प्रॉम्प्ट और उनकी सोच की शृंखला भी सार्वजनिक की जाए।