फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ahmedabad Air India Deramliner Crash Angela Rayner Britain Deputy PM Deeply saddened UK India united in grief

Angela Rayner: ब्रिटेन की डिप्टी PM ने कहा- अहमदाबाद एअर इंडिया हादसे पर गहरा दुख, कठिन समय में UK-भारत एकजुट

Tue, 17 Jun 2025 10:03 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 17 Jun 2025 10:03 AM IST
सार

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया विमान बीते 12 जून को क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार 241 लोगों समेत 270 से अधिक मौतें हुईं। मृतकों में ब्रिटेन, कनाडा और पुर्तगाल के नागरिक भी शामिल हैं। ब्रिटेन की डिप्टी पीएम एंजेला रायनर ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में दोनों देश एकजुट हैं।

विज्ञापन
Ahmedabad Air India Deramliner Crash Angela Rayner Britain Deputy PM Deeply saddened UK India united in grief
अहमदाबाद में एअर इंडिया हादसे पर ब्रिटेन की उप-प्रधानमंत्री का बयान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अहमदाबाद एअर इंडिया हादसे पर ब्रिटेन की उपप्रधानमंत्री एंजेला रायनर ने गहरा दुख प्रकट किया है। रायनर ने कहा कि इस कठिन समय में UK और भारत एकजुट हैं। दुख की इस घड़ी में ब्रिटेन सभी पीड़ित परिवारों का दुख साझा करता है। रायनर ने लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, विमान दुर्घटना से प्रभावित सभी लोग कठिन समय का सामना कर रहे हैं। लंदन स्थित इंडिया हाउस द्वारा आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना के दौरान रायनर, उनके साथी सांसदों, विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। हादसे में मारे गए लोगों और रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल लोगों के प्रयासों की सराहना भी की गई। इस कार्यक्रम में सभी प्रमुख धर्मों के आध्यात्मिक लोग मौजूद रहे। हताहतों को पुष्पांजलि भी अर्पित की गई।

विज्ञापन


डिप्टी पीएम ने कहा, ब्रिटेन पीड़ितों के साथ है
रायनर ने भारतीय उच्चायोग में अपने संबोधन में कहा, पिछले कुछ दिनों में मुझे एक बात सबसे अधिक प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और भारत भले ही दो ऐसे देश हैं जिनके बीच भौगोलिक रूप से बहुत दूरी है, लेकिन वास्तव में हम बहुत करीब हैं। आज हम साथ मिलकर शोक मना रहे हैं। रायनर ने कहा, 'मैं आज यहां मौजूद सभी लोगों और उच्चायोग से परे सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहती हूं। ब्रिटेन आपके साथ है और आपका समर्थन करना जारी रखेगा।'
विज्ञापन


271 लोगों की मौत, पीछे छूटे कई परिवार
ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख होने के साथ-साथ 'गंभीर सदमे' की बात कही। उन्होंने कठिन समय में समर्थन के लिए ब्रिटेन का आभार भी प्रकट किया। दोराईस्वामी ने कहा, इस त्रासदी से हम सभी को एहसास हुआ कि जीवन अचानक समाप्त हो सकता है। उन्होंने कहा, हम 271 लोगों की मौत के बाद उनके पीछे छूटे कई परिवारों और दोस्तों के लिए शोक मना रहे हैं। इतने सारे लोगों की जिंदगी पर गहरा असर पड़ा है। पीड़ित परिवार जैसे हालात से जूझ रहे हैं, ऐसे में यह कल्पना करना मुश्किल है कि हम कुछ भी कहें या करें, पीड़ितों को सांत्वना नहीं मिल सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एअर इंडिया हादसे के पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार प्रयासरत
'इन एवरलास्टिंग मेमोरी' नाम से आयोजित कार्यक्रम के तहत ब्रिटिश संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ कॉमन्स में भी चर्चा हुई। इसमें विदेश कार्यालय मंत्री हैमिश फाल्कनर ने संसद को बताया कि त्रासदी से प्रभावित ब्रिटिश नागरिकों की सहायता के लिए सरकार क्या प्रयास कर रही है। 

परिजनों की पीड़ा का उल्लेख ब्रिटेन की संसद में हुआ
फाल्कनर ने कहा, ब्रिटेन में लगभग 2 मिलियन भारतीय प्रवासी रहते हैं। गुजराती समुदाय के भी लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। हम इस त्रासदी का दर्द एक साथ महसूस करते हैं। हमारे बीच गहरे व्यक्तिगत संबंध हैं। ये भारत के साथ हमारी साझेदारी की ताकत की भी याद दिलाता है। दोनों देशों की साझेदारी संकट के समय विश्वास, साझा मूल्यों और आपसी समर्थन पर आधारित है। उन्होंने परिवारों की 'पीड़ा और हताशा' को भी रेखांकित किया, जो शवों की पहचान और पार्थिव शरीर मिलने के इंतजार अभी तक अपने प्रियजनों को अंतिम विदाई नहीं दे पाए हैं।


ये भी पढ़ें- लंदन जा रहा एअर इंडिया विमान अहमदाबाद में क्रैश: 241 यात्रियों समेत कुल 270+ लोगों की मौत, कई हताहत अस्पताल में

कब और कहां हुआ हादसा; हताहतों की संख्या कितनी
बता दें कि एअर इंडिया का अत्याधुनिक विमान- बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 बीते 12 जून को अहमदाबाद के मेघाणीनगर में उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड्स बाद क्रैश हो गया। विमान में सवार 242 लोगों में 12 क्रू के सदस्य थे। यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। हादसे के समय मेघाणीनगर में मौजूद कई लोग हताहत हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एअर इंडिया ने एक करोड़ 25 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। एअर इंडिया विमान संख्या- एआई171 अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था। बोइंग 787-8 एयरक्राफ्ट वीटी-एएनबी श्रेणी का था। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। फ्लाइट क्यों क्रैश हुई इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed