Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Ahlan Modi' event scaled down due to inclement weather in the UAE

UAE: खराब मौसम के कारण छोटा किया गया 'अहलान मोदी' कार्यक्रम, कल से दो दिवसीय यूएई दौरे पर प्रधानमंत्री

Mon, 12 Feb 2024 07:20 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 12 Feb 2024 07:20 PM IST
सार

UAE: सिख समुदाय के एक नेता संजीव पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में अब तक के सबसे बड़े प्रवासी कार्यक्रम की अच्छी तैयारियां चल रहीं थीं। लेकिन, खराब मौसम के कारण कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों की संख्या 80 हजार से घटाकर 35 हजार किया गया है।

विज्ञापन
'Ahlan Modi' event scaled down due to inclement weather in the UAE
दुबई में बारिश। - फोटो : एक्स/गजनफर अली

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खराब मौसम के कारण मंगलवार को आयोजित होने वाले सामुदायिक कार्यक्रम को छोटा कर दिया गया है। इस कार्यक्रम को 'अहलान मोदी' नाम दिया गया है। अरबी भाषा में हेलो और स्वागत को अहलान कहा जाता है। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे और उनको संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों से जुड़े एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Trending Videos

अधिकारी ने बताया, यूएई में रातभर भारी बारिश हुई। कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी सूचना मिली। इससे यातायात बाधित हुआ है और कई जगहों पर जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई। इसलिए, 'अहलान मोदी' कार्यक्रम को छोटा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

60 हजार से ज्यादा लोगों ने कराया था पंजीकरण
सिख समुदाय के एक नेता संजीव पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में अब तक के सबसे बड़े प्रवासी कार्यक्रम की अच्छी तैयारियां चल रहीं थीं। लेकिन, खराब मौसम के कारण कार्यक्रम में हिस्सा लेने वालों की संख्या 80 हजार से घटाकर 35 हजार किया गया है। पहले बताया गया था कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए साठ हजार लोगों ने एक वेबसाइट के जरिए पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन

करीब चालीस हजार लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
पुरुषोत्तम के मुताबिक, अब इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों सहित 35 हजार से 40 हजार लोग लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, 'अहलान मोदी' के लिए पांच सौ से ज्यादा बसें चलेंगी। इस कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा स्वयंसेवक कार्यक्रम स्थल पर होंगे। अबू धाबी में भारतीय दूतावास के एक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संबोधित किए जाने वाले इस सार्वजनिक कार्यक्रम में 45 हजार लोग शामिल होंगे। 

यूएई में रहते हैं करीब 35 लाख भारतीय
प्रधानमंत्री मोदी ने 22 सितंबर 2019 को अमेरिका के टेक्सस राज्य के ह्यूस्टन में एक विशाल सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस दौरान उनके साथ तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी थे। कार्यक्रम का नाम 'हाउडी मोदी' रखा गया था। यूएई में करीब 35 लाख भारतीय रहते हैं। जो इस खाड़ी देश में कार्यबल (वर्कफोर्स) का हिस्सा हैं। 

मौसम के कारण सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया
यूएई के बड़े हिस्से में रातभर बारिश हुई। इसके अलावा, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हुई। इसलिए सोमवार को देश में सुरक्षा चेतावनी जारी की गई है और वाहनों की गति को कम करने के लिए कहा गया है। दुबई और अबू धाबी में आसमान में गड़गड़ाहट और बिजली कड़कने की आवाजें सुनाई दीं। लोगों ने अल ऐन शहर में बर्फबारी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। हालांकि, बर्फबारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी कल से दो दिसवीय यूएई के दौरे पर रहे हैं। 14 फरवरी को वह अबू धाबी में एक भव्य बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन करेंगे। मंदिर अबू धाबी में करीब 27 एकड़ भूमि पर बनाया गया है। इसको बनाने के काम 2019 से चल रहा था। मंदिर के लिए यूएई की सरकार ने भूमि दान की थी। यूएई में कुल तीन अन्य हिंदू मंदिर हैं, जो दुबई में हैं। पत्थर की वास्तुकला वाला बीएपीएस मंदिर खाड़ी क्षेत्र का सबसे बड़ा मंदिर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed