{"_id":"5e741e858ebc3e72bf407963","slug":"after-twenty-years-in-power-russian-president-vladimir-putin-refuses-to-call-himself-emperor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस साल सत्ता में रहने के बाद भी रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने खुद को 'बादशाह’ बताने से किया इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बीस साल सत्ता में रहने के बाद भी रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने खुद को 'बादशाह’ बताने से किया इनकार
Fri, 20 Mar 2020 07:08 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 20 Mar 2020 07:08 AM IST
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद को रूस के बादशाह (जार) से तुलना करने को खारिज कर दिया। उन्होंने तर्क दिया कि वे हर दिन काम करते हैं और लोगों की मांग के बारे में सुनते हैं। उन्हें रूसी साम्राज्यवादी बादशाह कहे जाने पर पुतिन ने कहा कि ‘यह सच नहीं है’।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शायद किसी और को बादशाह (जार) कहा जा सकता है। लेकिन मेरे मामले में, मैं शासन नहीं करता, मैं काम करता हूं। पुतिन ने कहा कि एक ‘जार’ ऊंचे पद पर बैठकर सिर्फ ऊपर से नीचे देखता है और कहता है कि सभी मेरे आदेश के अनुसार काम करेंगे। इसके विपरीत, मैं हर दिन काम करता हूं।
विज्ञापन