फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After the Corona Virus Crisis, China increased preparations due to fears of American action

कोरोना वायरस संकट के बाद अमेरिकी कार्रवाई की आशंका से चीन ने बढ़ाईं तैयारियां

Wed, 06 May 2020 11:15 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 06 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
After the Corona Virus Crisis, China increased preparations due to fears of American action
कोरोना की वजह से लगातार अमेरिका समेत तमाम देशों के निशाने पर रहने वाला चीन भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए अपनी रक्षा तैयारियां तेज कर रहा है। उसे आशंका है कि अमेरिका कोविड-19 संकट की बौखलाहट चीन के खिलाफ किसी न किसी तरह उतारेगा। इसे देखते हुए दक्षिणी चीन के समुद्र में चीन ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है। कैरियर बेस्ड फाइटर जेट, युद्धपोत और पनडुब्बियों के जरिये चीन ने अपनी तैयारी की एक झलक दिखाई है।
विज्ञापन


चीन का दावा है कि अमेरिका ने हाल ही में चीन के दक्षिणी और पूर्वी समुद्र के ऊपर से बी1बी एयरक्राफ्ट से इलाके का जायजा लिया है। चीन का आरोप है मई दिवस के मौके पर भी अमेरिका ने इस इलाके में अपने लड़ाकू विमानों से चीन को ये जतलाने की कोशिश की है कि वह आने वाले वक्त में अपना हवाई सर्विलांस और बढ़ा सकता है। अमेरिका की हरकतों को देखते हुए चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने कहा है कि अगर अमेरिका उसे उकसाने की कोशिश करेगा तो चीन भी जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


दक्षिणी चीन के समुद्र में पीएलए के सैन्य अभ्यास अक्सर चलते रहते हैं। हाल ही में लियोनिंग एयरक्राफ्ट कैरियर टास्क फोर्स ने यहां अपना अभ्यास खत्म किया है। इस दौरान युआन वी नाम के जे-15 फाइटर जेट ने भी उड़ान भभरकर अभ्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के रक्षा विशेषज्ञ वी डांगजू के मुताबिक अमेरिका अपने एयरक्राफ्ट चीन के इर्द-गिर्द भेजकर खुफिया जानकारियां हासिल करने में लगा है। अमेरिका के इस उकसावे की कार्रवाई को चीन बेहद गंभीरता से ले रहा है और इसे देखते हुए अपनी तैयारियों को और मजबूत कर रहा है, ताकि अगर जरूरत पड़े तो अमेरिका को इसका माकूल जवाब दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed