{"_id":"630d192db5f97e3bb3445afb","slug":"after-the-brutal-gang-rape-of-an-eight-year-old-hindu-girl-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में आठ वर्षीय हिंदू बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, आंखें भी फोड़ीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में आठ वर्षीय हिंदू बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, आंखें भी फोड़ीं
Tue, 30 Aug 2022 01:27 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:27 AM IST
सार
मामले के अनुसार, पीड़िता बच्ची भील समुदाय की है। आरोपी 28 अगस्त को उठा ले गए थे। सामूहिक दुष्कर्म से पहले और बाद में उसके साथ क्रूरता की गई। हैवानों ने उसके पूरे चेहरे को खरोंचा और आंखें तक नोंच डाली।
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं रहे हैं। अब सिंध प्रांत में आठ वर्षीय हिंदू बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हैवानों ने उसकी आंखें तक नोंच लीं। बच्ची हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। एक हिंदू मानवाधिकार कार्यकर्ता ने बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें पीड़िता को एक स्ट्रेचर पर देखा जा सकता है, जब उसके माता-पिता उसे अस्पताल परिसर के अंदर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
मामला सिंध के उमरकोट शहर का है। मामले के अनुसार, पीड़िता बच्ची भील समुदाय की है। आरोपी 28 अगस्त को उठा ले गए थे। सामूहिक दुष्कर्म से पहले और बाद में उसके साथ क्रूरता की गई। हैवानों ने उसके पूरे चेहरे को खरोंचा और आंखें तक नोंच डाली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खून बहना बंद नहीं होने के चलते बच्ची की हालत काफी खराब है। उसके जननांगों से लगातार खून बहता देख गया।
विज्ञापन
स्थानीय आपातकालीन अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे बीआईडीएस अस्पताल भेज दिया। साझा की गई वीडियो क्लिप के अनुसार, पीड़िता की मां ने मीडिया को बताया कि बच्ची एक स्थानीय दुकान गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। वीडियो में महिला को स्थानीय भाषा में बात करते सुना जा सकता है। आरोपी बच्ची को मृत समझकर छोड़ गए थे। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन