फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   after Sanjeev Chawla, Vijay Mallya now Nirav Modi extradition is next big case in Britain

नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता साफ, प्रत्यर्पण पर शुरू होगा ट्रायल

Mon, 11 Mar 2019 08:18 AM IST
sapna singla वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Mon, 11 Mar 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
after Sanjeev Chawla, Vijay Mallya now Nirav Modi extradition is next big case in Britain
नीरव मोदी

पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का अनुरोध ब्रिटिश अदालत में लंबित पड़ा है। भारतीय जांचकर्ताओं ने जो सबूत पेश किए हैं उनपर कोई जांच शुरू नहीं हुई है। नीरव मोदी का मामला वेस्टमिंस्टर मैजिस्ट्रेट कोर्ट में शुरू होने वाला है। ब्रिटिश गृह सचिव साजिद जाविद ने पिछले हफ्ते ही भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध को स्वीकार किया है। 

विज्ञापन


इससे पहले दो हाई प्रोफाइल मामलों में भी भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर कोई खास नतीजा नहीं निकला है। एक शराब कारोबारी विजय माल्या है और दूसरा क्रिकेट बुकी संजीव चावला। दोनों प्रत्यर्पण के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचे हुए हैं। दिसंबर में मजिस्ट्रेट ने माल्या को धोखाधड़ी के मामले में भारत द्वारा लगाए गए आरोप के खिलाफ प्रत्यर्पण मामले के ट्रायल का आदेश दिया था।
विज्ञापन




चावला मैच फिक्सिंग स्कैंडल में शामिल था। न्यायालय के प्रवक्ता का कहना है कि माल्या के मामले में 14 फरवरी को अपील दायर की गई है। प्रवक्ता ने कहा, 'अपीलकर्ता (माल्या) को अब अपील के लिए आधार भेजना होगा। जब यह आधार मिल जाएगा तो उसे एक नोटिस भेजा जाएगा। इसके लिए उसे केवल 20 दिनों का समय दिया जाएगा। फिर इस मामले को सिंगल जज के पास भेजा जाएगा जो यह देखेगा कि इसे सुनवाई के लिए लिया जाए या नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जाविद ने चावला के प्रत्यर्पण को 27 फरवरी को मंजूरी दी है। चावला को इस आदेश के खिलाफ अपील करने के लिए 14 कार्यदिवस यानि 19 मार्च तक का समय मिला है। प्रत्यर्पण को रोकने के लिए माल्या और चावला ने जेल की स्थिति और अपने मानवाधिकारों को होने वाले खतरे का हवाला दिया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को लंदन में नीरव मोदी के मामले में बातचीत करनी है जो जाविद के प्रत्यर्पण अनुरोध को मानने के बाद अब उसका ट्रायल शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed