{"_id":"5d2ef6ec8ebc3e6ca302ac9b","slug":"after-running-from-home-indian-boy-is-missing-in-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त अरब अमीरात में घर से भागने के बाद भारतीय लड़का लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त अरब अमीरात में घर से भागने के बाद भारतीय लड़का लापता
Wed, 17 Jul 2019 03:52 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Wed, 17 Jul 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
यूएई में भारतीय लड़का लापता
- फोटो : Twitter/sharjah police
संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाला 15 साल का भारतीय लड़का घर से भागने के बाद से लापता हो गया है। देर रात तक यट्यूब देखने के कारण लड़के को उसकी मां ने डांट दिया था। ये बात बुधवार को प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट में कही गई है।
विज्ञापन
शारजाह में अपने परिवार के साथ रहने वाला मोहम्मद परवेज चार जुलाई की सुबह घर से निकल गया था। अधिक यूट्यूब देखने के कारण उसकी मां ने उससे फोन छीन लिया था। मूल रूप से बिहार के रहने वाले परवेज की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने सोशल मीडिया पर परवेज की तस्वीर और कुछ जानकारी जारी करते हुए उसकी तालश के लिए लोगों से मदद मांगी है।
विज्ञापन
परवेज के पिता मोहम्मद आफताब आलम का कहना है, "हमने उसके दोस्तों और उन लोगों से संपर्क किया है, जिन्होंने हाल ही में हमारे साथ उमराह की यात्रा की है। कई लोग छुट्टियों के बाद घर लौट गए हैं। लेकिन जो यहां हैं, उनका कहना है कि उन्होंने परवेज को नहीं देखा है।" आलम ने दुबई स्थित भारतीय दूतावास से भी अपने बेटे को ढूंढने के लिए मदद मांगी है। आलम के भतीजे शम्स तबरेज का कहना है कि "परवेज को ठीक से ना सोने के कारण उसकी मां ने डांट दिया था। जब मैं सुबह चार बजे नमाज के लिए उसके कमरे में गया तो वो मुझे नहीं मिला।"
विज्ञापन
तबरेज का कहना है, "परवेज का केवल कुर्ता गयाब है। ना वो अपने कपड़े लेकर गया है, ना पर्स और ना मोबाइल। तो उसके पास पहचान से संबंधित कोई कागजात भी नहीं हैं।"