फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After Coronavirus : Pandemic, Australians giving up their dogs n pets due to economic crisis

Coronavirus : कोरोना के बाद ऑस्ट्रेलिया में कुत्तों से कतरा रहे लोग, यह है तौबा करने की वजह

Wed, 26 Oct 2022 06:04 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कैनबरा।
एजेंसी, कैनबरा। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 26 Oct 2022 06:04 AM IST
सार

पिछले कुछ महीनों में पूरी दुनिया में पालतू जानवरों के भोजन के दाम बढ़े हैं। इसमें मांस, अनाज और माइक्रोन्यूट्रियंट्स शामिल हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ये अब दुनिया की समस्या बनता जा रहा है।

विज्ञापन
After Coronavirus : Pandemic, Australians giving up their dogs n pets due to economic crisis
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

बच्चों और महिलाओं पर खूंखार पालतू कुत्तों के हमलों के बाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तो कुछ नस्ल के कुत्ते पालने पर रोक लगा दी गई है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में कोरोना महामारी के कारण अर्थव्यवस्था पर ऐसी चोट पड़ी है कि लोगों के लिए गुजारा तक मुश्किल हो रहा है। उनके सामने संकट है कि वे परिवार का पेट भरें या पालतू जानवरों का। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई लोग अपने प्यारे कुत्तों को छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन


मेलबर्न में कुत्तों का शेल्टर होम चलाने वालीं सूसन तलेव्स्की बताती हैं कि उनके शेल्टर होम में लगातार पालतू जानवरों की संख्या बढ़ती जा रही है। हाल ही में 4 साल का चारकोल (नियपोलिटन मास्टिफ) आया है, जिसे उसके मालिकों ने ये कह कर छोड़ दिया कि वे जानवर नहीं पाल सकते। सूसन बताती है कि तमाम चीजों की महंगाई से दिक्कत बढ़ी है।
विज्ञापन


कुत्तों के भोजन और अन्य सामानों के दाम बढ़े हैं। चारकोल के एक साल के भोजन पर 80 हजार रुपए के करीब लगते हैं। सूसन कहती हैं, हमारे शेल्टर होम में 500 जानवर हैं। हमारे लिए भी इन सभी को खिलाना मुश्किल हो रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में पालतू जानवरों से जुड़े सामान 12 फीसदी तक महंगे हो गए हैं। खाने-पीने की चीजें दोगुनी हो गई हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर में बढ़ी समस्या
पिछले कुछ महीनों में पूरी दुनिया में पालतू जानवरों के भोजन के दाम बढ़े हैं। इसमें मांस, अनाज और माइक्रोन्यूट्रियंट्स शामिल हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ये अब दुनिया की समस्या बनता जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed