फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   After capturing Aleppo and Hama and Daraa, Syrian rebels enter Homs and move towards Damascus

Syria: हमा-अलेप्पो, दरा पर कब्जे के बाद होम्स में घुसे विद्रोही, 24 घंटे में किया पूरे दक्षिण-पश्चिम पर कब्जा

Sat, 07 Dec 2024 10:36 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 07 Dec 2024 10:36 PM IST
सार

सीरिया में बीते 27 नवंबर से सेना और इस्लामी चरमपंथी विद्रोही समूह हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के नेतृत्व में विद्रोहियों के बीच संघर्ष शुरू हुआ। इसके बाद विद्रोहियों ने पहले अलेप्पो और फिर हमा शहर पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
After capturing Aleppo and Hama and Daraa, Syrian rebels enter Homs and move towards Damascus
सीरिया के अलेप्पो में विद्रोहियों के कब्जे के बाद के हालात। - फोटो : UN

विस्तार

पिछले साल सात अक्तूबर को हमास के हमले के बाद इस्राइल ने जो जंग शुरू की थी, वो अभी खत्म भी नहीं हुई है कि सीरिया में एक और युद्ध शुरू हो गया है। सीरिया में बीते 27 नवंबर से सेना और विद्रोहियों के बीच चल रहे संघर्ष में सेना को एक और झटका लगा है। विद्रोहियों ने हमा-अलेप्पो और दरा पर कब्जा करने के बाद विद्रोही होम्स में भी घुस गए हैं।  सूत्रों ने कहा कि सीरियाई विद्रोही शनिवार को होम्स के उपनगरीय क्षेत्रों में घुस आए।

विज्ञापन

 
होम्स के एक निवासी और सेना तथा विद्रोही सूत्रों ने बताया कि विद्रोहियों ने शहर के उत्तर और पूर्व से सरकारी सुरक्षा में सेंध लगाई है। हालाकि सीरियाई सेना ने इन रिपोर्टों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। गौरतलब है कि होम्स रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। इसके उत्तरी भाग में शुक्रवार देर रात से ही लड़ाई जारी है। असद की सेना विद्रोहियों पर काबू पाने के लिए बड़े हवाई हमले कर रही है।
विज्ञापन


वहीं, विद्रोहियों का दावा है कि 24 घंटे के भीतर विद्रोहियों ने लगभग पूरे दक्षिण-पश्चिम पर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, सरकारी बलों के पीछे हटने के कारण वे दमिश्क से 30 किमी (20 मील) के भीतर तक आगे बढ़ गए। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि असद अभी भी दमिश्क में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गौरतलब है कि रूस और ईरान के समर्थन के बावजूद इन क्षेत्रों में युद्धबंदी लागू नहीं रह पाई और हिंसा की घटनाएं लगातार जारी रही है। जानकारों की मानें तो जिस गति से विद्रोही इस बार सीरिया में एक के बाद एक शहरों पर कब्जा कर रहे हैं, वह अभूतपूर्व है। 

27 नवंबर से जारी है संघर्ष
सीरिया में बीते 27 नवंबर से सेना और इस्लामी चरमपंथी विद्रोही समूह हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के नेतृत्व में विद्रोहियों के बीच संघर्ष शुरू हुआ। इसके बाद विद्रोहियों ने पहले अलेप्पो और फिर हमा शहर पर कब्जा कर लिया। सीरियाई सेना ने एलान करते हुए बताया कि विद्रोहियों ने शहर में डिफेंस लाइन को तोड़ दिया था, जिसके बाद उन्होंने पीछे हटने का फैसला किया।

सीरिया में 2011 में शुरू हुआ गृह युद्ध
2011 में अरब क्रांति के साथ ही सीरिया में गृह युद्ध की शुरुआत हुई थी। सीरिया के लोगों ने 10 साल से सत्ता में काबिज बशर अल-असद सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। इसके बाद 'फ्री सीरियन आर्मी' के नाम से एक विद्रोही गुट तैयार हुआ।


विद्रोही गुट के बनने के साथ ही सीरिया में गृह युद्ध की शुरुआत हो गई थी। इसमें अमेरिका, रूस, ईरान और सऊदी अरब के शामिल होने के बाद ये संघर्ष और बढ़ता गया। इस बीच, सीरिया में आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने भी पैर पसार लिए थे। 2020 के सीजफायर समझौते के बाद यहां सिर्फ छिटपुट झड़प ही हुई हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, एक दशक तक चले गृहयुद्ध में 3 लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसके अलावा लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed