फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   African-American singer Mary Millben praised Prime Minister Narendra Modi after the BJP swept three states

Mary Millben: 'पीएम मोदी सर्वश्रेष्ठ नेता...', शानदार चुनावी जीत पर BJP को अमेरिकी गायिका की बधाई

Mon, 04 Dec 2023 09:16 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 04 Dec 2023 09:16 AM IST
सार

मैरी मिलबेन ने कहा कि भारत में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में भाजपा की जीत, अगले साल पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत जीत का अग्रदूत है।

विज्ञापन
African-American singer Mary Millben praised Prime Minister Narendra Modi after the BJP swept three states
मैरी मिलबेन - फोटो : Social media

विस्तार

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत पाकर 163 सीटें जीतने में सफल रही। वहीं राजस्थान में भाजपा को 115 सीटों पर जीत मिली। छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटें जीतकर सत्ता कब्जाने में सफल रही है। भाजपा की शानदार चुनावी जीत पर अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।

विज्ञापन


भारत की पहली पसंद मोदी
मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में भाजपा की जीत, अगले साल पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत जीत का अग्रदूत है। उन्होंने कहा कि पीएम पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर भारत की पहली पसंद मोदी हैं। इसके अलावा वह अमेरिका-भारत संबंधों के लिए भी सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। 
विज्ञापन


पहले भी कर चुकी हैं सराहना
बता दें, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में शानदार जीत दर्ज की। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस ने तेलंगाना में बड़ी जीत से सांत्वना हासिल की। इससे पहले सात सितंबर को गायिका मिलबेन ने जी 20 के पूर्ण सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ को शामिल करने के प्रस्ताव के लिए पीएम मोदी की सराहना की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए भारत में हैं लोकप्रिय
41 वर्षीय मिलबेन भारत में राष्ट्रगान और भक्ति भजन ‘ओम जय जगदीश हरे’ की प्रस्तुति के लिए लोकप्रिय हैं। उन्होंने जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में भारत का राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ गाया था। वह पहले भी कई बार पीएम मोदी की प्रशंसा कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed