फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan woman labor pains in flying plane us air force help in delivery at Ramstein Air Base Germany

तालिबानी संकट: अफगान की महिला को उड़ते विमान में हुआ लेबर पेन, अमेरिकी एयरफोर्स ने इस तरह से कराई डिलीवरी

Sun, 22 Aug 2021 08:51 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 22 Aug 2021 08:51 PM IST
सार

उड़ते विमान में एक अफगान महिला को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। उसकी हालत तेजी से बिगड़ रही थी। इस दौरान विमान के कैप्टन ने जर्मनी में लैडिंग कराई।

विज्ञापन
Afghanistan woman labor pains in flying plane us air force help in delivery at Ramstein Air Base Germany
अमेरिकी वायुसेना - फोटो : Twitter@ Air Mobility Command

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा संपूर्ण कब्जे के बाद से वहां दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग सामान लिए बिना जैसे-तैसे देश छोड़कर जा रहे हैं। वहीं इन सब के बीच अपनी जान बचाकर आई अफगान की गर्भवती महिला के लिए अमेरिकी एयरफोर्स के जवान किसी देवदूत से कम साबित नहीं हुए। दरअसल, उड़ते विमान में एक महिला को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। उसकी हालत तेजी से बिगड़ रही थी। इस दौरान विमान के कैप्टन ने जर्मनी में लैडिंग कराई। वहीं काफी मशक्कत के बाद रामस्टीन बेस पर महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। इसके बाद मां और बच्ची दोनों को मेडिकल केयर सेंटर भेजा गया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को ही अफगान की महिला अमेरिकी एयरफोर्स के विमान में सवार हुई थी। विमान जैसे ही ऊंचाई पर पहुंचा, तो वह लेबर पेन से तड़पने लगी। इसके बाद काफी मशक्क्त के बाद उसकी डिलीवरी कराई गई। एयरफोर्स के जवान ने इसके पीछे की वजह विमान का एयर प्रेशर कम होना बताया है।   
विज्ञापन


ट्विटर पर जानकारी देते हुए अमेरिकी एयरफोर्स ने रविवार को बताया कि अपनी यात्रा के दूसरे चरण के दौरान महिला C-17 ग्लोबमास्टर में सवार थी। ये फ्लाइट मध्यपूर्व के एक बेस से जर्मनी स्थित एक बड़े अमेरिकी एयरबेस के लिए थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बता दें कि महिलाएं और बच्चे जंग के सबसे पहले शिकार होते रहे हैं। काबुल से आ रहीं तस्वीरें इसे मजबूती से बयां करती हैं। कोई मां अपने बच्चों से बिछड़ रही है। कोई मां अपने बच्चों को जानबूझकर खुद से दूर भेज रही है, ताकि उनकी आबरू को खतरा न हो और उन्हें नई जिंदगी मिल सके। वहीं काबुल एयरपोर्ट पर विमान में सवार होने के लिए भीड़ इस तरह जुट रही है जैसे कोई बस स्टेशन हो या रेलवे स्टेशन का अनारक्षित डब्बा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई तस्वीर में विमान के रनवे पर दौड़ने के साथ उसके पास जुटी लोगों की भीड़ भी दौड़ती दिखाई दी थी।

तालिबान का कब्जा
बता दें कि अफगानिस्तान पर 20 साल के बाद एक बार फिर तालिबान का कब्जा हो गया है। उसने देश के राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा जमा लिया है। वहीं देश में स्थिति भयावह बनी हुई है। लोग बिना सामान लिए देश छोड़कर भाग रहे हैं। वहीं सोमवार को देश छोड़ने की जल्दबाजी में लोग विमान पर जबरन यात्रा करने लगे थे जिसकी वजह से तीन लोगों की मौत भी हो गई।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed