फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan Vice President Amrullah Saleh takes jibe at Pakistan says Dont let your histories have a chapter on humiliation and bowing to terror groups news and updates

'आतंकी संगठनों के खिलाफ झुकने को अपने इतिहास का पाठ्यक्रम न बनने दें', अफगान उपराष्ट्रपति का पाकिस्तान पर तंज

Thu, 19 Aug 2021 02:47 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्रा Updated Thu, 19 Aug 2021 02:47 PM IST
सार

खुद को अफगानिस्तान का कार्यकारी राष्ट्रपति घोषित करने वाले अमरुल्लाह सालेह ने हाल ही में पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर वह तालिबान को समर्थन देना जारी रखता है तो उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी।

विज्ञापन
Afghanistan Vice President Amrullah Saleh takes jibe at Pakistan says Dont let your histories have a chapter on humiliation and bowing to terror groups news and updates
अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने पाकिस्तान पर उसके मंसूबों को लेकर कसा तंज। - फोटो : Social Media

विस्तार

अफगानिस्तान के काबुल में तालिबान के कब्जे के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग निकले। इस बीच जहां दुनियाभर में अफगान की आगामी सरकार को लेकर संशय है, वहीं उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने दावा किया है कि एक राष्ट्रपति की गैरमौजूदगी में अब वे ही वैध कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं। अफगानिस्तान में फैली अफरा-तफरी के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने वाले सालेह ने गुरुवार को अपने एक ट्वीट के जरिए फिर पड़ोसी देश पर तंज कसा। सालेह ने कहा कि पाकिस्तान को अपने इतिहास में शर्मसार होने और आतंकी संगठनों के सामने झुकने से जुड़े पाठों को इतिहास की किताबों में जाने से बचाना चाहिए। 

विज्ञापन


अमेरिकी अफसर के ट्वीट पर आया सालेह का तंज: दरअसल, अमेरिका के एक पूर्व अफसर माइकल जॉन्स ने और राजनीतिक विश्लेषक ने अफगानिस्तान के मौजूदा हालात और नेतृत्व को लेकर ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान का संविधान, जिसे 2004 में लागू किया गया, उसमें उन परिस्थितियों में भी सत्ता चलाने का जिक्र किया गया था, जैसी स्थितियां अभी हैं। ऐसे मामलों में प्रथम उपराष्ट्रपति जो कि फिलहाल अमरुल्लाह सालेह हैं, वो राष्ट्रपति का पद संभालेंगे। जॉन्स ने ट्वीट में लिखा था, "देशों को कानून के राज का सम्मान करना चाहिए, न कि हिंसा का।"
विज्ञापन


इसी ट्वीट पर अमरुल्लाह सालेह ने कहा, "राष्ट्रों को कानून के राज का सम्मान करना चाहिए, हिंसा का नहीं। पाकिस्तान के निगलने और तालिबान के राज करने के लिए अफगानिस्तान बहुत बड़ा है।" इसके बाद उन्होंने पाक सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "पाकिस्तान को अपने इतिहास में शर्मसार होने और आतंकी संगठनों के सामने झुकने से जुड़े पाठों के इतिहास की किताबों में जाने से बचाना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान पर पहले भी निशाना साध चुके हैं सालेह: बता दें कि अमरुल्लाह सालेह अफगानिस्तान में हिंसा और तालिबान का समर्थन करने के लिए पाकिस्तान को पहले भी कई बार लताड़ लगा चुके हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर वह आतंकी संगठन तालिबान को समर्थन देना जारी रखता है तो उसे बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। तब सालेह ने शांति वार्ता में पाकिस्तान की सकारात्मक भूमिका पर सवाल उठाए थे और कहा था कि यह आखिरी मौका है जब पाक अफगानिस्तान का विश्वस्त साझेदार बनकर दिखा सकता है।


अमरुल्लाह सालेह से जुड़े ट्विटर अकाउंट सस्पेंड: इस बीच रिपोर्ट्स में सामने आया है कि अमरुल्लाह सालेह से जुड़े कुछ ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुए हैं। इनमें सालेह की पार्टी और उनके कुछ सहयोगियों के अकाउंट शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed