{"_id":"61677278b11714631c2f6d34","slug":"afghanistan-unhcr-warns-humanitarian-crisis-will-increases-in-winter-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: यूएनएचसीआर ने दी चेतावनी, सर्दियों में और गहराएगा मानवीय संकट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: यूएनएचसीआर ने दी चेतावनी, सर्दियों में और गहराएगा मानवीय संकट
Thu, 14 Oct 2021 05:27 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, जिनेवा।
एजेंसी, जिनेवा।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 14 Oct 2021 05:27 AM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए एकजुटता की अपील करते हुए अशांत देश के लिए 60 करोड़ डॉलर की मांग की थी। विश्व निकाय प्रमुख एंटोनियो गुटेरस ने भी विश्व बिरादरी से अफगानिस्तान की ढहती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए नकदी डालने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
यूएनएचसीआर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी निकाय (यूएनएचसीआर) ने अफगानिस्तान को चेताया है कि आगामी दिनों में तापमान गिरने के साथ देश में हालात और भी गंभीर होंगे। एजेंसी ने कहा कि अफगानिस्तान में मानवीय संकट लगातार बिगड़ रहा है और वहां सर्दियों के मौसम में दो करोड़ लोगों की आपातकालीन मदद के लिए धन की तत्काल जरूरत होगी।
विज्ञापन
यूएनएचसीआर के प्रवक्ता बाबर बलोच ने कहा कि एजेंसी अफगानिस्तान की सीमा के बाहर एक रसद केंद्र स्थापित करने की कोशिश कर रही है ताकि देश के कई सैकड़ों हजारों आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों को सहायता वितरित की जा सके। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था टूटने के कगार पर है, और इस पतन को हर कीमत पर टाला जाना चाहिए।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए एकजुटता की अपील करते हुए अशांत देश के लिए 60 करोड़ डॉलर की मांग की थी। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि अगले दो महीनों के लिए संचालन के लिए आवश्यक धन का केवल 35 प्रतिशत ही अब तक मिला है। विश्व निकाय प्रमुख एंटोनियो गुटेरस ने भी विश्व बिरादरी से अफगानिस्तान की ढहती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए नकदी डालने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
सिर्फ पांच फीसदी परिवारों के पास हर दिन भोजन की व्यवस्था
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि अफगानिस्तान में सिर्फ पांच फीसदी परिवारों के पास ही प्रतिदिन खाने के लिए पर्याप्त साधन है और पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों में से आधे से ज्यादा के अगले वर्ष में कुपोषित होने की आशंका है। दूसरी तरफ, गंभीर सूखे और खेती में बाधा से सर्दियों के करीब आते ही खाद्य असुरक्षा का खतरा भी बढ़ गया है।