फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan: Taliban stopped female TV anchor from work, Shabnam released a video saying my life is in danger, help me

अफगानिस्तान: तालिबान ने महिला टीवी एंकर को काम करने से रोका, वीडियो जारी कर कहा- जान को है खतरा, मदद करें

Sat, 21 Aug 2021 01:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 21 Aug 2021 01:36 AM IST
सार

  • शबनम डवरान महिला पत्रकार ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि हमारी जान को खतरा है, मदद करें।
  • अफगानिस्तान की प्रसिद्ध एंकर कह रही है कि सिस्टम में बदलाव के बावजूद मैंने हिम्मत नहीं छोड़ी और ऑफिस गई।

विज्ञापन
Afghanistan: Taliban stopped female TV anchor from work, Shabnam released a video saying my life is in danger, help me
अफगानी टीवी एंकर शबनम दावरान - फोटो : twitter.com/shabnamdawran

विस्तार

अफगानिस्तान की एक महिला पत्रकार ने कहा है कि देश पर कब्जे के बाद तालिबान ने उसके टीवी में काम करने पर पाबंदी लगा दी है। शबनम डवरान नाम की इस महिला पत्रकार ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि हमारी जान को खतरा है। शबनम हिजाब में है और अपना ऑफिस कार्ड दिखाते हुए लोगों से मदद मांग रही है।

विज्ञापन


शबनम डवरान ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार
सोशल मीडिया पर जारी इस क्लिप में अफगानिस्तान की प्रसिद्ध एंकर और पत्रकार शबनम डवरान कह रही है कि सिस्टम में बदलाव के बावजूद मैंने हिम्मत नहीं छोड़ी और ऑफिस गई। लेकिन ऑफिस कार्ड होने के बावजूद मुझे ऑफिस में घुसने नहीं दिया गया।
विज्ञापन


उसने कहा, वह सरकारी मीडिया में काम करती है और अब काबुल पर तालिबान का कब्जा हो गया है। शबनम ने कहा, मैं जब दफ्तर पहुंची और मैंने अपना आई-कार्ड दिखाया तो मुझसे कहा गया कि मैं अब नौकरी नहीं कर सकती क्योंकि निजाम बदल गए हैं। जो लोग मेरी इस बात को सुन रहे हैं, वो मदद करें। हमारी जिंदगी खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम की आजादी के वादे से मुकरा
शबनम पिछले छह साल से टीवी में काम कर रही थी लेकिन एक झटके में ही उसे बाहर का रास्ता सिर्फ इसलिए दिखा दिया गया क्योंकि वह महिला और महिलाएं काम नहीं कर सकती हैं। जबकि तालिबान ने एक प्रेस कांफ्रेंस में स्पष्ट रूप से कहा था कि वह महिलाओं को काम की आजादी देगा। उसने शरिया के हिसाब से महिलाओं को काम करने की इजाजत दी थी, लेकिन कई वाकये बताते हैं कि वह महिला आजादी के वादे से मुकर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed