फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan: Taliban is expecting huge investment from China in next 6 months

अफगानिस्तान : तालिबान अगले छह माह में चीन से भारी निवेश की कर रहा है उम्मीद

Tue, 14 Sep 2021 07:40 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 14 Sep 2021 07:40 AM IST
सार

आतंकी सरकार को वैश्विक मान्यता मिलने पर चीन वहां ढांचागत निर्माण परियोजनाएं शुरू कर देगा। चीन और तालिबान में निवेश को लेकर जुबानी सहमतियां बन चुकी हैं। तालिबान चाहता है कि चीन वहां तत्काल अपने प्रोजेक्ट शुरू कर दे।
 

विज्ञापन
Afghanistan: Taliban is expecting huge investment from China in next 6 months
चीन के विदेश मंत्री वांग यी और तालिबान का राजनीतिक चेहरा मुल्ला अब्दुल गनी बरादर - फोटो : Social Media

विस्तार

तालिबान चीन से आगामी छह माह में बड़े निवेश की उम्मीद लगाए बैठा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग आतंकी संगठन के साथ 2018 से ही कई संभावित प्रोजेक्ट पर बात कर रहा था। अब तालिबान चाहता है कि चीन वहां तत्काल अपने प्रोजेक्ट शुरू कर दे।

विज्ञापन


निक्कई एशिया ने बताया, चीन और तालिबान में निवेश को लेकर जुबानी सहमतियां बन चुकी हैं। आतंकी सरकार को वैश्विक मान्यता मिलने पर चीन वहां ढांचागत निर्माण परियोजनाएं शुरू कर देगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी।
विज्ञापन


पिछले बुधवार को ही पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों की ऑनलाइन बैठक आयोजित की थी, जिसमें चीन, ईरान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान शामिल हुए थे। इस बैठक में चीन ने अफगानिस्तान को 3.10 करोड़ डॉलर की मानवीय सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजिंग को अपना प्रभुत्व जमाने का मिलेगा मौका
हालांकि, अमेरिकी थिंक टैंक जर्मन मार्शल फंड में सीनियर फैलो एंर्ड्यू स्मॉल ने निक्केई एशिया को बताया, तालिबान के फौरन निवेश की इच्छा से चीन को वहां अपना प्रभुत्व जमाने में फायदा मिलेगा। दरअसल, बीजिंग तालिबान को शुरुआती आर्थिक सहायता देते हुए उसे सीपीईसी व बीआरआई विस्तार पर बातचीत में उलझा लेगा। लेकिन वहां राजनीतिक और सुरक्षा स्थिरता के बिना बड़ा निवेश नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed