फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan Taliban forbids women from taking part in Eid celebrations in Baghlan Takhar

Afghanistan: तालिबान का महिलाओं के खिलाफ एक और सख्त फैसला, दो प्रांतों में ईद समारोह में शामिल होने पर रोक

Sat, 22 Apr 2023 06:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 22 Apr 2023 06:18 PM IST
सार

अब तक केवल इन्हीं दो प्रातों में ईद-उल-फितर के दिनों में बाहर न निकलने को कहा गया है। हेरात इलाके में तालिबानी अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में परिवारों और महिलाओं को बगीचों और बाहरी स्थान वाले प्रतिष्ठानों में भोजन करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
Afghanistan Taliban forbids women from taking part in Eid celebrations in Baghlan Takhar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

दुनियाभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर तालिबान नियंत्रित अफगानिस्तान के दो प्रांतों में महिलाओं के खिलाफ एक और कठोर प्रतिबंध लगाया गया है। तालिबान प्रशासन ने बगलान और तखर प्रांतों की महिलाओं को ईद-उल-फितर के दिन बाहर न निकलने के निर्देश दिए हैं। महिलाओं के ईद समारोह में शामिल होने पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक केवल इन्हीं दो प्रातों में ईद-उल-फितर के दिनों में बाहर न निकलने को कहा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान के हेरात इलाके में तालिबानी अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में परिवारों और महिलाओं को बगीचों और बाहरी स्थान वाले प्रतिष्ठानों में भोजन करने से मना कर दिया था। अधिकारियों ने कहा कि प्रतिबंधों का कारण लैंगिक मेलजोल और हिजाब न पहनना है। 
विज्ञापन


दशकों से चल रहे संघर्ष का सामना कर रहे अफगानिस्तान को भोजन की कमी सहित कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि विदेशी सरकारें महिलाओं पर तालिबान के प्रतिबंधों के कारण फंडिंग में कटौती कर रही हैं और प्रतिबंध लगा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार एजेंसी ने बताया कि व्यापाक निंदा के बावजूद अभी भी प्रतिबंध हैं कि कितनी महिलाएं संयुक्त राष्ट्र के लिए काम कर सकती हैं। लड़कियों की उच्च शिक्षा पर प्रतिबंध है। अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आने के बाद से महिलाओं को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ काम करने की अनुमति नहीं है। महिलाओं को जिम या सार्वजनिक स्थानों पर जाने की अनुमति भी नहीं है। 

और भी पढ़ें....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed