फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan: Suicide attack again in Kabul, 19 killed in blast in Shia area

Afghanistan: काबुल में फिर से आत्मघाती हमला, शिया इलाके में विस्फोट में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत

Fri, 30 Sep 2022 03:38 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 30 Sep 2022 03:38 PM IST
सार

राजधानी काबुल के शिया बहुल इलाके में शुक्रवार सुबह हमला किया गया। यहां दशती बारची इलाके में एक शिक्षा संस्थान के अंदर विस्फोट हुआ। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। 

विज्ञापन
Afghanistan: Suicide attack again in Kabul, 19 killed in blast in Shia area
kabul blast - फोटो : al jazeera

विस्तार

अफगानिस्तान में एक बार फिर से आत्मघाती हमला हुआ है। इस बार राजधानी काबुल को निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काबुल के एक शिक्षा केंद्र में आत्मघाती बम विस्फोट हुआ है। इसमें कम से कम 100 बच्चों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया की मानें तो घटना में ज्यादातर छात्र मारे गए हैं। ज्यादातर हजारा और शिया थे। हजारा अफगानिस्तान का तीसरा सबसे बड़ा जातीय समूह है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विस्फोट शहर के पश्चिम में दश्त-ए-बारची इलाके में काज शिक्षा केंद्र में हुआ। यहां यह एक नकली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा चल रही थी। इसका मकसद छात्रों को असली परीक्षा के लिए तैयार करना था। कक्षा खचाखच भरी थी। तभी यह हादसा हुआ। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन


तालिबान के एक अधिकारी ने बताया, राजधानी काबुल के शिया बहुल इलाके में शुक्रवार सुबह हमला किया गया। यहां दशती बारची इलाके में एक शिक्षा संस्थान के अंदर विस्फोट हुआ। प्रवक्ता अब्दुल नफी टकोर ने बताया, जानकारी बाद सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काबुल हमला : अस्पतालों में फर्श पर लगी शवों की कतार
अफगानिस्तानी के दश्त-ए-बारची इलाके में जिस स्कूल परिसर में हमलावर ने धमाका किया वहां पूरे क्षेत्र में भगदड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाई दिए। टोलो न्यूज में कक्षा की क्षतिग्रस्त टेबलें और मलबा दिखा। अस्पताल फर्श पर शवों की कतार दिखाई दी। धमाके के बाद कई माता-पिता अपने बच्चों को ढूंढते दिखाई दिए। 

अस्पताल में घायलों के तुरंत उपचार के लिए व्यवस्था नहीं थी। हमले की संयुक्त राष्ट्र व अमेरिका ने निंदा की है। अफगानिस्तान में अमेरिकी मिशन के प्रभारी करेन डेकर ने कहा, परीक्षा देने वाले छात्रों से भरे कमरे को निशाना बनाना शर्मनाक है।


छात्राओं के लिए बंद हैं देश के अधिकांश स्कूल
काज एजुकेशन सेंटर एक निजी शिक्षा संस्थान है। तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से देश में लड़कियों के अधिकांश स्कूल बंद हैं। सिर्फ कुछ निजी स्कूल खुले हैं, जिनमें ज्यादातर शिया मुसलमानों के बच्चे पढ़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed