फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan people in hurry to leave Kabul after entry of Taliban videos on social media

अफगानिस्तान: तालिबान के दाखिल होते ही काबुल में बिगड़े हालात, देश छोड़ने की हड़बड़ी में लोग, सड़कों पर भीषण जाम

Mon, 16 Aug 2021 03:07 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 16 Aug 2021 03:07 AM IST
सार

अफगानिस्तान में सत्ता अब तालिबान के हाथ में आ गई है। अशरफ गनी देश छोड़कर जा चुके हैं। राजधानी काबुल में तालिबान के प्रवेश के बाद आज राजधानी में लोगों के बीच देश छोड़ने की जल्दबाजी दिखी। इस दौरान सड़कों पर लंबे जाम की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
Afghanistan people in hurry to leave Kabul after entry of Taliban videos on social media
तालिबान के दाखिल होने के बाद काबुल में बने हालात - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। बीते कई महीनों से हिंसा के दौर से गुजर रहे अफगानिस्तान की सत्ता अब तालिबान के हाथ में आ गई है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर जा चुके हैं। रविवार को तालिबान के राजधानी काबुल में प्रवेश के साथ ही ऐसा होना लगभग तय ही हो गया था। काबुल में तालिबान के प्रवेश के साथ ही यहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। 

विज्ञापन


लोगों में राजधानी और देश छोड़कर जाने की ऐसी जल्दी थी कि कई स्थानों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, अफगानिस्तान के बाकी हिस्सों में तालिबान की हिंसा की जैसी खबरें मीडिया और सोशल मीडिया के सामने आती रही हैं, उन्हें देखते हुए लोगों में इस तरह का भय उत्पन्न होना बहुत असामान्य नहीं है। इस दौरान यहां बनी स्थिति के वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर साझा हुए एक वीडियो में इधर-उधर भागते लोग नजर आ रहे हैं। और वीडियो में काबुल की सड़कों पर लगा लंबा जाम देखा जा सकता है।
 


ईरान की पत्रकार और कार्यकर्ता मसीह अलिनेजाद ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक महिला भागती नजर आ रही हैं। ट्वीट में उन्होंने पहले महिला के हवाले से लिखा है, 'तालिबान शहर में दाखिल हो चुका है और हम सब भाग रहे हैं। सब डरे हुए हैं।' वह आगे लिखती हैं, 'यह किसी डरावनी फिल्म का दृश्य नहीं है, यह काबुल की असलियत है। पिछले सप्ताह इस शहर ने एक फिल्म महोत्सव का आयोजन किया था और आज सब अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। यह देखकर दुख हो रहा है लेकिन दुनिया कुछ नहीं कर रही है।'
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed